Ranchi News: बरियातू फायरिंग रेंज के पास लगी भीषण आग, काला हुआ आसमान; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
Ranchi News: सदर थाना क्षेत्र के बरियातू पहाड़ के पास भीषण आग लग गई, जिससे उठने वाले काले धुएं के कारण आसपास के इलाके का आसमान काला हो गया.
Ranchi News: राजधानी रांची के बरियातू पहाड़ी इलाके में शनिवार की दोपहर अचानक एक बड़ा हादसा हुआ, जब टायरों के ढेर में आग लग गई. यह स्थान सेना के फायरिंग रेंज के पास स्थित है, जहां फायरिंग अभ्यास के दौरान उपयोग होने वाले टायर जमा रहते हैं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास का इलाका काले धुएं से घिर गया और दृश्य भयावह हो गया. लोग इस घटना से काफी डरे हुए थे. जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और सदर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल कर्मी आग को फैलने से रोकने का हर संभव प्रयास करने लगे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है.
आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. शुरुआती दौर में जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की टीम यह भी देख रही है कि यह आग किसी लापरवाही से लगी है या किसी ने जान-बूझकर टायरों के इस ढेर में आग लगा दी. फायरिंग रेंज में इन टायरों का इस्तेमाल फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान गोलियों को इधर-उधर छिटकने से रोकने के लिए किया जाता है. शुरुआत में स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि सेना के जवानों ने ही खराब टायरों को जलाने के लिए आग लगाई होगी. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.
फायर ब्रिगेड की टीम आग को पूरी तरह बुझाने में लगी हुई है. और मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस इसे फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रही है. नुकसान का सही आंकलन तब किया जाएगा जब आग पूरी तरह बुझा दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: ओड़िशा बैंक डकैती केस में बड़ा खुलासा, धनबाद से दो बदमाश गिरफ्तार, सोना और स्कॉर्पियो बरामद
झारखंड के कुचाई के टुसू मेले में 35 फीट के चौड़ल का जलवा, महिलाओं के डांस ने जमाया रंग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए