रांची-नयी दिल्ली राजधानी व रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस आज नहीं जायेगी, जानें कब खुलेंगी ये ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 20407 रांची – नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20407 Ranchi-New Delhi Rajdhani Express) ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है.
Indian Railways: झारखंड की राजधानी रांची से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (Ranchi-New Delhi Rajdhani Express) ट्रेन आज नयी दिल्ली के लिए रवाना नहीं होगी. लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से यह निर्णय लिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल (South Indian Railways Ranchi Division) के जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार (12 जनवरी 2023) को यह जानकारी दी है.
शाम 6 बजकर 25 मिनट पर रांची से रवाना होती है राजधानी एक्सप्रेस
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 20407 रांची – नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20407 Ranchi-New Delhi Rajdhani Express) ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन 12 जनवरी को नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान नहीं करेगी. आमतौर पर राजधानी एक्सप्रेस शाम 6 बजकर 25 मिनट पर रांची से चलती है.
Also Read: भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12 जनवरी को रद्द, रांची से चलने वाली इन ट्रेनों का समय बदला
13 जनवरी को सुबह 5 बजे रवाना होगी रांची-नयी दिल्ली राजधानी
दक्षिण पूर्व रेलवे की विज्ञप्ति के मुताबिक, अब यह ट्रेन 13 जनवरी को रांची से नयी दिल्ली जायेगी. ट्रेन 13 जनवरी को सुबह 5 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने लिंक रेक के विलंब से चलने की कोई वजह नहीं बतायी है. बता दें कि 11 जनवरी को भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (वाया मूरी) को रद्द कर दिया गया था.
रांची – आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन तड़के 3:30 बजे रवाना होगी
राजधानी एक्सप्रेस ही नहीं, रांची से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन भी आज रांची से नहीं जायेगी. ट्रेन संख्या 12825 रांची – आनंदविहार एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्थान समय बदल दिया गया है. लिंक रेक देर से चलने की वजह से ऐसा हुआ है. ट्रेन को 12 जनवरी को रात के 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन अब यह ट्रेन 13 जनवरी को तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




