होल्डिंग टैक्स में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रांची नगर निगम करेगा सख्त कार्रवाई, टैक्स कलेक्टरों को भी चेताया

Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Feb 2025 11:46 AM

विज्ञापन

Ranchi Municipal Corporation

Ranchi Municipal Corporation : रांची नगर निगम अब होल्डिंग टैक्स में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा. इसके अलावा टैक्स कलेक्शन में लापरवाही करने वालों पर भी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

रांची : होल्डिंग टैक्स में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं है. रांची नगर निगम ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगा. शनिवार को निगम के उप प्रशासक गौतम साहू ने सभी कर्मियों और श्री पब्लिकेशन के टैक्स कलेक्टरों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि सभी टैक्स कलेक्टर शहर के एक-एक मकान और प्रतिष्ठान की जांच करें. इसके अलावा टैक्स कलेक्टरों को भी सख्त हिदायत दी गयी है.

आवासीय का होल्डिंग टैक्स देकर कर रहे हैं व्यवसाय तो लगेगा जुर्माना

रांची नगर निगम के उप प्रशासक ने साफ साफ कहा है कि अगर किसी भवन में आवासीय का होल्डिंग टैक्स देकर उसमें व्यवसाय या किरायेदार रखा गया है, तो ऐसे भवनों पर शत-प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा. बैठक में सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे.

रांची नगर निगम से संबंधित हर अपडेट यहां पढ़ें

लापरवाही बरतनेवाले टैक्स कलेक्टरों पर होगी कार्रवाई

रांची नगर निगम उप प्रशासक द्वारा बुलायी गयी बैठक में गौतम साहू ने कहा कि जिन टैक्स कलेक्टरों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, वैसे टैक्स कलेक्टरों को प्रोत्साहित किया जायेगा. वहीं जिन टैक्स कलेक्टरों द्वारा कार्य में कोताही बरती जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी को निर्देश दिया है कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से ट्रेड लाइसेंस की जांच करें. जिनके पास भी लाइसेंस नहीं मिलेगा, ऐसे भवनों को चिह्नित कर कार्रवाई करें.

Also Read: Jharkhand Crime: रांची में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola