बेस्ट आइकॉन एमपी अवार्ड से सम्मानित रांची के सांसद संजय सेठ का नागरिक अभिनंदन

झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि सांसद सह चैंबर के पूर्व अध्यक्ष की उपलब्धि से पूरा व्यापारी वर्ग गौरवान्वित है. चंद्रकांत रायपत ने कहा कि यह सम्मान रांची क्षेत्र के सभी निवासियों का सम्मान है.
दादासाहेब फाल्के अवार्ड के तहत बेस्ट आइकॉन एमपी अवार्ड से सम्मानित रांची के सांसद संजय सेठ का चैंबर भवन में नागरिक अभिनंदन किया गया. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चैंबर भवन में उनका अभिनंदन किया. दादा साहेब फाल्के संस्थान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और रांची के लोकसभा सांसद को आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में शत-प्रतिशत उपस्थिति, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्य, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया है.
झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि हमारे सांसद सह चैंबर के पूर्व अध्यक्ष की इस उपलब्धि से पूरा व्यापारी वर्ग गौरवान्वित महसूस कर रहा है. चैंबर भवन में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता किशोर मंत्री ने की. मंच का संचालन करते हुए चंद्रकांत रायपत ने कहा कि यह सम्मान रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निवासियों का सम्मान है. पुष्पा सहाय और राजश्री जयंती ने सांसद के सम्मान में कविता पाठ किया.
Also Read: 100 करोड़ से रांची एयरपोर्ट की बदल रही तस्वीर, फ्लाइट में स्टूडेंट को 25 किलो तक सामान ले जाने की छूट-संजय सेठ
रांची की तमाम संस्थाओं की ओर से मिली सराहना और अभिनंदन के लिए संजय सेठ ने सभी नागरिकों के प्रति आभार जताया और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने रांची में निर्माणाधीन फ्लाईओवर और रेलवे परियोजना को पूर्ण कराने और बढ़ाने में एक सांसद के तौर पर भारत सरकार से निरंतर किये गये संवाद और फॉलोअप से अवगत कराया, जिसकी सराहना की गई. नागरिक सुविधा और भविष्य की कार्ययोजना पर भी उन्होंने चर्चा की और इसमें सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की.
यह भी अवगत कराया कि इंडस्ट्री से निकला हुआ पानी सिंचाई और पीने योग्य हो सके, इसके लिए हमारे प्रयास से तुपुदाना में सीटीपी प्लांट बनकर तैयार हो गया है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा. रांची एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय बनाने और यात्रियों के अनुकूल सुविधा मुहैया कराने की दिशा में भी किए जा रहे प्रयासों से भी उन्होंने अवगत कराया, जिसकी सभी ने सराहना की. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने किया.
Also Read: झारखंड: हटिया-इस्लामपुर ट्रेन का नामकुम व टाटीसिलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू, MP संजय सेठ ने दिखायी हरी झंडी
इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी, झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन, आईएमए, चित्रांश विचार मंच, ट्रक मालिक संघ, गुरुनानक हॉस्पिटल एंड सिख समाज, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला दुर्गापूजा समिति, राजस्थान मित्र मंडल, महावीर मंडल, क्षत्रिय महासभा, हेहल सरना समिति, आरजीटीए, नगर निगम किरायेदार संघ, तुपुदाना इंडस्ट्री एसोसिएशन, आरएमडीए, मेन रोड व्यवसायी समिति, लालपुर व्यवसायी समिति, मानव सेवा समिति, रांची डिस्ट्रिक्ट एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन, झारखंड तैलीय महासभा, विश्व हिंदू परिषद (रांची महानगर), अखिल भारतीय क्षत्रिय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड बिजनेस डेवलपमेंट फोरम समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माननीय सांसद का नागरिक अभिनंदन किया.
चैंबर भवन में हुए सम्मान समारोह में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, नवलकिशोर सिंह, पवन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, सदस्य मुकेश अग्रवाल, मुकुल तनेजा, राजीव सहाय, किशन अग्रवाल, रमेश साहू, कुंदन सिंह, महेंद्र जैन, ललित पोद्दार, जवाहर तनेजा, आत्मजीत सिंह, सज्जन अग्रवाल, जोगेश गंभीर, रौनक पोद्दार, संजय पोद्दार, पुष्पा सहाय, मनोज मिश्रा, आनंद कोठारी, अल्तमस आलम, संतोष अग्रवाल, गौरव कुमार के अलावा विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




