ePaper

रांची के बुढ़मू से लापता निशा देवी का कुएं से शव बरामद, पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 29 May 2024 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
मृतका निशा देवी

मृतका निशा देवी

रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र से लापता निशा देवी का कुएं से शव बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

बुढ़मू (रांची), कालीचरण साहू: रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के नवदा गांव में विवाहिता निशा देवी का शव कुएं से बरामद किया गया है. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति संजय गंझू और ससुर सहदेव गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ससुराल में निशा देवी के साथ मारपीट की गयी थी. मायके से समझा-बुझाकर निशा और उसके पति को भेजा गया था. इसके बाद से निशा ससुराल से गायब थी. मृतका की दो वर्ष की एक बेटी भी है.

नवदा में एक कुएं से मिला निशा देवी का शव


रांची की बुढ़मू पुलिस ने बुधवार की सुबह बुढ़मू थाना क्षेत्र के नवदा गांव में कुएं से एक विवाहिता का शव बरामद किया है. विवाहिता की पहचान नवदा निवासी संजय गंझू की पत्नी निशा देवी (22 वर्ष) के रूप में की गई है. सूचना पाकर परिजन थाना पहुंचे और इस संबंध में आवेदन दिया.

ससुराल में निशा के साथ की गयी थी मारपीट


बुढ़मू थाने को दिये गये आवेदन के अनुसार 24 मई को निशा देवी का पति संजय गंझू, ससुर सहदेव गंझू और सास उर्मिला देवी ने निशा देवी के साथ मारपीट की थी और चुरूगड़ा में भुगल गंझू के घर के पास निशा देवी को छोड़कर सभी चले गये थे. निशा देवी और संजय गंझू चुरूगड़ा गये. निशा की मां राजमुनी देवी ने संजय को समझाया और दोबारा मारपीट नहीं करने की सलाह दी और 25 मई को दोनों को समझा-बुझाकर नवदा भेज दिया.

ससुराल से गायब थी निशा देवी


बताया जा रहा है कि 25 मई से ही निशा देवी अपनी ससुराल से गायब है. 26 मई को निशा के मायके वालों को निशा के गायब होने की जानकारी मिली. जानकारी मिलने के बाद परिजन खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान बुधवार की सुबह में निशा का शव नवदा में एक कुएं से बरामद किया गया.

पति व ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


आवेदन मिलने के बाद बुढ़मू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय गंझू और सहदेव गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका का विवाह 2020 में संजय गंझू के साथ हुआ था. मृतका की दो वर्ष की एक बेटी भी है.

Also Read: Ranchi Crime News: अनगड़ा में डायन बता महिलाओं ने एक व्यक्ति को लाठी व पत्थर से मार डाला

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola