Ranchi Crime News: अनगड़ा में डायन बता महिलाओं ने एक व्यक्ति को लाठी व पत्थर से मार डाला

Ranchi Crime News: झारखंड में एक बार फिर डायन के नाम पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. इस बार घटना राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में हुई है.
Table of Contents
Ranchi Crime New|अनगड़ा (रांची), जितेंद्र कुमार : झारखंड की राजधानी रांची में डायन बताकर महिलाओं ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. महिलाओं ने मिलकर लाठी व पत्थर से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों पर दबाव बनाकर शव को नदी में फेंकने के लिए मजबूर कर दिया.
Ranchi Crime News: अनगड़ा के जरगा तेतरटोली में हुई घटना
घटना राजधानी रांची के अनगड़ा प्रखंड की है. बताया जा रहा है कि अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदुर पैका पंचायत के जरगा तेतरटोली में इस वीभत्स घटना हुई. इस संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की शाम 6:00 बजे के आसपास बालेश्वर उरांव उर्फ बाया उरांव (60 वर्ष) पड़ोस के घर में सोई एक युवती को जबरन उठा रहा था.
महिलाओं ने एकजुट होकर लाठी व पत्थर से बालेश्वर पर किया हमला
बताया जा रहा है कि उस वक्त वह शराब के नशे में धुत था. युवती बालेश्वर की हरकत से परेशान होकर चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाएं एकत्रित हो गईं. इसी बीच, बात बढ़ी और महिलाओं ने लाठी व पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी.
बालेश्वर को बचाने आई पत्नी एतवारी देवी को भी महिलाओं ने पीटा
बीच बचाव करने के लिए पहुंची बालेश्वर की पत्नी एतवारी देवी को भी महिलाओं ने मारकर घायल कर दिया. बालेश्वर की हत्या करने के बाद महिलाओं ने मृतक के परिजनों को लाश को जल्दी ठिकाने लगाने का फरमान सुनाया.
तड़के शव को राढ़ू नदी में फेंक आए बेटे और परिजन
ग्रामीणों के दबाव में बुधवार (29 मई) को तड़के मृतक के दोनों पुत्र और अन्य परिजनों ने शव को राढ़ू नदी में फेंक दिया. इसकी सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त किया. मामले में पुलिस ने गांव की दशमी देवी, जुलियानी तिर्की, सोमारी देवी, दुलिया लकड़ा व अनिमा मुंडा को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार महिलाओं ने कहा : जादू-टोना जानता था बालेश्वर
कई अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि मृतक जादू-टोना जानता था. वह काला जादू करके गांव की महिलाओं को मारने की धमकी देता रहता था. उसने जिस युवती को पकड़ा था, उसे भी वह मारने की फिराक में था. गांव वाले जब भी उसे कुछ कहते थे, तो वह थाना में जाकर डायन-भूत मामले में प्रताड़ना का केस दर्ज करा देता था.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में डायन-बिसाही के नाम पर 7 माह में 17 हत्या, जानें किस राज्य में हुए सबसे ज्यादा मर्डर
झारखंड में थम नहीं रहे डायन बिसाही में हत्या के मामले, पांच साल में इतनी महिलाओं को मार डाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




