ePaper

Ranchi Crime News : तमाड़ में युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार, बाइक जब्त

Updated at : 29 May 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Crime News : तमाड़ में युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार, बाइक जब्त

रांची के तमाड़ में एक सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News : तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घटना पिछले शुक्रवार 24 मई की है. यह घटना जाहिर टिकर की बताई जा रही है. मामले में पीड़िता ने थाना में लिखित आवेदन देकर युवक खिलाफ कारवाई की मांग की है.

कैसे घटी घटना

पीड़ित युवती सीमा कुमारी 20 वर्ष (बदला हुआ नाम) ने बताया की 24 मई को अपने गांव राय रिंग (आराहंगा) से पुंडीदिरी के जाहिर टिकर गांव शादी समारोह में गई थी. जहां देर रात करीब 12 बजे सामने के झाड़ियों में छुपा विकास मुंडा नामक युवक आ धमकता है और युवती को झाड़ियों के पीछे घसीटते हुए ले जाने का प्रयास करता है. इस दौरान विरोध करने पर पीड़िता के साथ युवक मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देता है. लेकिन पीड़िता इसका विरोध करती है चीखने-चिल्लाने लगती है. घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों को युवती के चिल्लाने का आवाज मिलती है. वहीं पीड़िता की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग झाड़ियों की ओर दौड़ने लगते है. लोगों को अपनी तरफ आता देख युवक घबरा कर अपनी पल्सर बाइक जेएच 01 एफडी 2666 को छोड़ भाग खड़ा होता है. शराती की तरफ से आये लोग बाइक को अपने कब्जे में लेकर राय रिंग ले आते है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया की इस मामले में प्राथमिक दर्ज की जा चुकी है. पुलिस छापामारी कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Also Read : Gumla Crime News : ब्राउन शुगर के विवाद में तस्कर ने किया हमला, चाकूबाजी में एक घायल

Also Read : Hit and Run Case : नोएडा में पलामू के दो युवक हिट एंड रन केस में हुए गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola