झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश व बाबूलाल मरांडी आज दुमका में

Updated at : 08 Jul 2020 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश व बाबूलाल मरांडी आज दुमका में

रांची : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी आज दुमका में होंगे. इनके साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी होंगे. वे आज दुमका में साढ़े तीन बजे प्रेस को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी आज दुमका में होंगे. इनके साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी होंगे. वे आज दुमका में साढ़े तीन बजे प्रेस को संबोधित करेंगे.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम कोरेंटिन, सीएम आवास में प्रवेश पर रोक, मंत्री मिथिलेश ठाकुर पाये गये हैं कोरोना संक्रमित

झारखंड भाजपा के तीन कद्दावर नेता आज दुमका में होंगे. ये दो दिनों के प्रवास पर दुमका जा रहे हैं. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के अलावा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आज दुमका पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये दुमका में दो दिन रहेंगे.

Also Read: Jharkhand JAC 10th Result 2020 LIVE Update : एक बजे आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, अपना रिजल्ट ऐसे देखें

झारखंड में आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि पिछले छह माह के शासन में अपराध एवं उग्रवाद की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इससे पूरे प्रदेश में भय एवं दहशत का माहौल है.

दीपक प्रकाश ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य के लिए यह विडंबना है कि यहां पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव जैसे उच्च पद भी प्रभार में है. पूर्व की भाजपा सरकार ने राज्य को अपराधियों और उग्रवादियों से मुक्त कराया था.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola