रामलखन गंझू व अमृत भोगता उपाध्यक्ष मनोनीत

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 27 Aug 2025 7:13 PM

विज्ञापन

ऑल इंडिया एससी-एसटी बीसी इम्प्लाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल की सीसीएल रीजनल कमेटी के उपाध्यक्ष रामलखन गंझु एव अमृत भोगता को बनाया गया है.

विज्ञापन

खलारी. ऑल इंडिया एससी-एसटी बीसी इम्प्लाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल की सीसीएल रीजनल कमेटी के उपाध्यक्ष रामलखन गंझु एव अमृत भोगता को बनाया गया है. इस संबंध में काउंसिल के कोल इंडिया अध्यक्ष सह सीसीएल जोन के महासचिव बृजकिशोर राम ने एक पत्र जारी कर जानकारी दी है. दोनो को उपाध्यक्ष के अलावा एनके, राजहरा, आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया का प्रभारी भी बनाया गया है. बृजकिशोर राम ने दोनों को बधाई दी है. इनके उपाध्यक्ष बनने पर काउंसिल व रैयत विस्थापित मोर्चा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है. बधाई देनेवाले लोगों में कॉउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, सीसीएल उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन,प्रदेश संगठन सचिव रमेशर भोगता,एनके एरिया अध्यक्ष दिलीप गंझु,सचिव दिलीप पासवान तथा रैयत विस्थापित मोर्चा के जगरनाथ महतो, जालिम सिंह,, विनय खलखो, नरेश गंझु,, मुक़द्दर लोहरा, प्रभाकर गंझु, दामोदर गंझु, राजेंद्र उरांव, शिवनारायण लोहरा, शिवनाथ भोगता, सुनील यादव, रवि उरांव, विनय उरांव, प्रभु गंझु, चंदू मुंडा का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola