Ramdas Soren Death News : झारखंड के शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
Ramdas Soren Death News

Ramdas Soren Death News

Ramdas Soren Death News : झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का निधन हो गया. उन्होंने 15 अगस्त को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली. इस खबर की जानकारी झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी.

विज्ञापन

Ramdas Soren Death News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया. दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा लाया गया और इसे विधानसभा परिसर में रखा जाएगा जहां मंत्री, विधायक और नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की.

झारखंड में शिक्षा मंत्री के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक

झारखंड सरकार ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया. बयान के अनुसार, झारखंड में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा. बयान में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने मंत्री के सम्मान में 16 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखने का फैसला किया है.’’

https://twitter.com/ANI/status/1956566991226929193

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोरेन का शुक्रवार रात निधन हो गया था. सोरेन के निजी सचिव अजय सिन्हा ने एक बयान में कहा, ‘‘शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर सुबह रांची के बिसरा मुंडा हवाई अड्डे पर लाया गया. उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर में रखा जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी.’’

यह भी पढ़ें : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था सोरेन को

सिन्हा ने कहा कि इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला ले जाया जाएगा, जहां यह मऊ भंडार मैदान और झामुमो शिविर कार्यालय में रखा जाएगा. झामुमो नेता को दो अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 62 साल के सोरेन की हालत गंभीर थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola