Table of Contents
Rain in Jharkhand: झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से हल्के से मध्यम वर्षा हो रही है. इस बीच 4 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
आईएमडी ने मंगलवार से बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के साथ-साथ सिमडेगा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
26 सितंबर सुबह 8 बजे तक के लिए जारी हुई है चेतावनी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची और गुमला के लिए 24 सितंबर सुबह साढ़े 8 बजे से 25 सितंबर सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए और 6 जिलों के लिए 25 सितंबर सुबह साढ़े 8 बजे से 26 सितंबर सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Rain in Jharkhand: दक्षिणी एवं मध्य झारखंड में भारी वर्षा संभव
रांची मौसम केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में अगले 3 दिनों तक हल्के से मध्यम बारिश और दक्षिणी एवं मध्य हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह से खराब है मौसम
उन्होंने कहा, ‘बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम खराब है. झारखंड में 25 सितंबर को व्यापक बारिश होने की संभावना है.’ रांची में मंगलवार सुबह से हल्के से मध्यम वर्षा हो रही है और बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है.
झारखंड में अब तक 1143 मिलीमीटर हुई वर्षा
अधिकारियों ने बताया कि एक जून से 22 सितंबर के बीच राज्य में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है. इस अवधि में पूर्वी राज्य में सामान्य 970 मिमी की तुलना में 1,143 मिमी वर्षा हुई.
पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 53 फीसदी अधिक हुई बारिश
अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वाधिक 53 प्रतिशत अधिशेष वर्षा दर्ज की गयी, सरायकेला-खरसावां में 48 प्रतिशत और रांची में 46 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी. हालांकि, पाकुड़ जिले में 22 सितंबर तक सामान्य से 28 प्रतिशत कम वर्षा हुई है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग
नारी शक्ति को नवरात्रि पर मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का उपहार, बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
ED Raid: रांची और दिल्ली में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा

