हरमू बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, 12 सिलिंडर जब्त

प्रभात खबर के 10 सितंबर के अंक में रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया.
रांची. प्रभात खबर के 10 सितंबर के अंक में रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया. घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग की जांच के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर विशेष छापामारी दल ने हरमू बाजार स्थित एक दुकान पर कार्रवाई की. इस दौरान संचालक को घरेलू गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया गया. मौके से 14.02 किलोग्राम क्षमता वाले पांच सिलिंडर, पांच किलोग्राम का एक सिलिंडर और दो किलो वाले छह सिलिंडर जब्त किये गये. इसके अलावा, गैस रिफिलिंग में उपयोग किये जा रहे उपकरण भी टीम ने सीज कर लिए. यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और गैस सिलिंडर नियमावली (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर 2000 के तहत की गयी. आरोपी के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधि दिखे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




