ePaper

असम में राहुल गांधी के काफिले पर हमला व मंदिर में जाने से रोके जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन

Updated at : 22 Jan 2024 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
असम में राहुल गांधी के काफिले पर हमला व मंदिर में जाने से रोके जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन

राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री असंवैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं. हिमांता बिश्वशर्मा जो कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि पूरे असम में अराजक स्थिति है. मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि उनकी सरकार से त्रस्त जनता न्याय यात्रा से जुड़े.

विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra Attacked in Assam|भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने से रोक दिया गया. कथित तौर पर उनके काफिले पर हमला भी हुआ. इसके विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में हुए विरोध-प्रदर्शन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संविधान के तहत मिले मौलिक और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों को कुचलने का प्रयास असम की तानाशाह सरकार ने किया है. राजेश ठाकुर ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला एवं राहुल गांधी को श्रीशंकरदेव मंदिर जाने से रोके जाने से साबित हो गया कि गोडसे की विचारधारा से प्रेरित लोग जनता और कांग्रेस से डर रहे हैं. इसी घबराहट में ऐसे असंवैधानिक कदम भाजपा की सरकार उठा रही है.

अराजक माहौल पैदा करने की हो रही कोशिश : राजेश ठाकुर

राजेश ठाकुर ने असम के भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा करार देते हुए कहा कि इन लोगों ने इस तरह से हमला करके भगवान राम को भी बदनाम करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि हम संवैधानिक दायरे में भारत की जनता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और गोडसे की विचारधारा से जुड़े लोग लगातार असंवैधानिक कृत्य करके देश में अराजक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल गांधी की यात्रा को कुचलने का प्रयास कर रही भाजपा सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा शांतिपूर्वक चल रही है. इस यात्रा को भाजपा सरकार येन-केन-प्रकारेण बाधित करना चाहती है, क्योंकि वह नहीं चाहती कि दबे-कुचले लोगों को यह पता चल सके कि भाजपा के शासन में देश किस कदर सामाजिक, आर्थिक रूप से पिछड़ गया है. रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार बात करने से कतराती है. राहुल गांधी आम लोगों को यही बताने के लिए यात्रा पर निकले हैं, जिसे भाजपा हर हाल में बाधित करना चाहती है.

Also Read: झारखंड: कांग्रेस को बनाएं मजबूत, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को पहुंचाएं घर-घर, बोले राजेश ठाकुर
केंद्र के इशारे पर असंवैधानिक कार्रवाई कर रहे असम के सीएम : ठाकुर

राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री असंवैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं. हिमांता बिश्वशर्मा जो कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि पूरे असम में अराजक स्थिति है. मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि उनकी सरकार से त्रस्त जनता न्याय यात्रा से जुड़े. लेकिन राहुल गांधी सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की सरकार को जनता को न्याय देना ही होगा. राजेश ठाकुर ने कहा कि पहले न्याय यात्रा के काफिले पर हमला हुआ. फिर राहुल गांधी को श्रीशंकरदेव मंदिर में जाने से रोका गया. यह हतप्रभ कर देने वाला निर्णय है. ये सब किसके इशारे पर हो रहा है. लगता है कि इस देश में सिर्फ एक व्यक्ति को ही मंदिर में दर्शन-पूजन करने का अधिकार है. अपने आलाकमान के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री न्याय यात्रा को रोकने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, हमारा संघर्ष और यात्रा ‘न्याय का हक’ मिलने तक जारी रहेगा.

Also Read: झारखंड कांग्रेस प्रभारी बोले- राहुल गांधी देश की आवाज, पार्टी चलायेगी लोकतंत्र बचाओ जनजागरण अभियान
असम में चल रहा है गुंडाराज : बंधु तिर्की

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने असम की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि असम में संवैधानिक नहीं गुंडाराज चल रहा है. न्याय यात्रा पर हमला असम के मुख्यमंत्री की हताशा का परिचाक है. विरोध प्रदर्शन में प्रदीप तुलस्यान, केशव महतो कमलेश, रवींद्र सिंह, संजय लाल पासवान, अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, अजय नाथ शाहदेव, मानस सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, रमा खलखो, डॉ संजय सिंह, आभा सिन्हा, निरंजन पासवान, सोनाल शांति, जगदीश साहु, डॉ राकेश किरण महतो, अमरेंद्र सिंह, खुर्शीद हसन रूमी, नेली नाथन, दीपक ओझा, बेलस तिर्की, रमेश पांडेय, जितेंद्र त्रिवेदी, जगरनाथ साहू, वशिष्ट लाल पासवान, सुधा देवी, पूर्णिमा सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, राखी प्रियदर्शनी व अन्य मौजूद थे.

Also Read: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से झारखंड कांग्रेस उत्साहित, संगठन को दुरुस्त करने के लिए तैयार की योजना

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola