Jharkhand News: पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती 16 को रांची में, हरमू मैदान में होगी विराट धर्मसभा

Shankaracharya Nischalanand Saraswati in Ranchi|विराट धर्मसभा कार्यक्रम से पहले 12 मार्च को हरमू मैदान में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर भूमि पूजन होगा. भूमि पूजन के बाद शंकराचार्य के कार्यक्रम के धर्म प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा. धर्म प्रचार रथ को डॉ एचपी नारायण हरी झंडी दिखायेंगे.
Shankaracharya Nischalanand Saraswati in Ranchi: पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती झारखंड की राजधानी रांची आने वाले हैं. अगले सप्ताह बृहस्पतिवार (16 मार्च 2023) को रांची के हरमू ग्राउंड में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम को विराट धर्मसभा (Virat Dharma Sabha) कार्यक्रम नाम दिया गया है. उनके आगमन से पहले 12 मार्च 2023 को हरमू मैदान में भूमि पूजन किया जायेगा और धर्म प्रचार रथ को रवाना किया जायेगा.
हरमू मैदान में विराट धर्मसभा
आदित्य वाहिनी की ओर से सोशल मीडिया में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी है. शनिवार को जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 16 मार्च 2023 को रांची में विराट धर्मसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
हरमू मैदान में कल होगा भूमि पूजन
इस विराट धर्मसभा कार्यक्रम से पहले रविवार (12 मार्च 2023) को हरमू मैदान में सुबह 10:30 बजे से भूमि पूजन किया जायेगा. भूमि पूजन के बाद शंकराचार्य के कार्यक्रम के धर्म प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा. बताया गया है कि धर्म प्रचार रथ को डॉ एचपी नारायण हरी झंडी दिखायेंगे.
Also Read: असली ज्योतिर्लिंग देवघर में ही है पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भी कहा
कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ये लोग
इस कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, प्रदीप वर्मा एवं चंद्र भूषण झा उपस्थित रहेंगे. शंकराचार्य के कार्यक्रम के लिए बनी आयोजन समिति के पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, अशोक बड़ाईक, सूरज चौरसिया, जयंत कुमार झा, नवीन झा, अंचल तिवारी, पार्षद अरुण झा, लक्ष्मी कुमारी, सीमा सिंह, बबिता वर्मा, विकास सिंह, शशांक शेखर झा, नीरज परिहार शाहदेव, सौरभ ठाकुर, रोहन भगत कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




