छह साल से निष्क्रिय झारखंड के सात दलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
छह साल से निष्क्रिय झारखंड के सात दलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू

भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली की ओर से यह सूचना दी गयी है

विज्ञापन

रांची. भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली की ओर से यह सूचना दी गयी है कि झारखंड के सात राजनीतिक दलों (देवघर के भारत विकास मोर्चा, पलामू के भारतीय जनमुक्ति पार्टी एवं मानव मुक्ति मोर्चा, गढ़वा के नवजवान संघर्ष मोर्चा एवं रांची के जनसाधारण पार्टी, झारखंड विकास दल तथा राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी) द्वारा पिछले छह वर्षों से लोकसभा या विधानसभा के आम चुनाव तथा उपचुनाव में भाग नहीं लिया गया है. इन दलों में से कई का अस्तित्व समाप्त हो गया है. अब इन दलों को राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया की जानी है. ऐसे में आयोग क��� निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के कार्यालय से कार्रवाई शुरू की गयी है. इसके तहत इन दलों के अध्यक्ष या महासचिव को पार्टी की ओर से शपथ पत्र सहित लिखित पक्ष 15 जुलाई तक देने को कहा गया है. साथ ही 22 जुलाई की सुबह 11 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुनवाई की तिथि तय की गयी है. इसकी सूचना राजनीतिक दलों को दे दी गयी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उक्त राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों से इस संबंध में समय से वांछित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola