President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Dec 2025 7:58 PM
रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फोटो एक्स
President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार को देर शाम रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया.
President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर कई तस्वीरें पोस्ट की. तस्वीर के साथ सीएम ने लिखा, झारखंड की वीर भूमि में देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार.
राष्ट्रपति का तीन जिलों में होगा दौरा
तीन दिवसीय झारखंड दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर, गुमला और रांची में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी. राष्ट्रपति सोमवार को संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति सोमवार सुबह एक विशेष हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगी.
सोमवार को राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर के बाहरी इलाके करनडीह स्थित दिसोम जाहेरथान प्रांगण में जाएंगी जहां वह ‘ओल चिकी’ लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. ओल चिकी आंदोलन की शुरुआत 1925 में पंडित रघुनाथ मुर्मू ने की थी. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ और दिसोम जाहेरथान समिति संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं. इसके बाद राष्ट्रपति एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. राष्ट्रपति रात विश्राम के लिए रांची स्थित लोक भवन लौटेंगी.
मंगलवार को गुमला जाएंगी राष्ट्रपति
मंगलवार को राष्ट्रपति गुमला जाएंगी और अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह-कार्तिक जात्रा को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगी.
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर झारखंड में बढ़ाई गई सुरक्षा
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रांची, जमशेदपुर और गुमला में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. रांची में बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लोक भवन तक 200 मीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों के लिए ‘नो-फ्लाई जोन’ निर्धारित किया गया है. यह क्षेत्र हिनू चौक, बिरसा चौक और अरगोड़ा चौक को कवर करता है. यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर सुबह छह बजे से 30 दिसंबर रात 10 बजे तक लागू रहेगी. राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रांची में यातायात पाबंदियां भी लगायी गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










