ePaper

झारखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 7 आइपीएस व 1500 फोर्स

Updated at : 28 Feb 2024 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 7 आइपीएस व 1500 फोर्स

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड की राजधानी रांची आगमन और कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा की तैयारी कर ली गयी है. एयरपोर्ट से लेकर रूट और कार्यक्रम स्थल तक कुल सात आइपीएस, 25 डीएसपी, 350 अफसर और 1500 अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है.

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड की राजधानी रांची आगमन और कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा की तैयारी कर ली गयी है. एयरपोर्ट से लेकर रूट और कार्यक्रम स्थल तक कुल सात आइपीएस, 25 डीएसपी, 350 अफसर और 1500 अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है. रूट लाइन के दोनों ओर ऊंचे भवनों में भी पुलिस तैनात किये गये हैं.

कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे रूट का पुलिस ने किया मुआयना

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट का पूरा मुआयना किया है. रूट पर जगह-जगह बैरेकेडिंग भी की गयी है. इसके अलावा रूट पर कारकेड का रिहर्सल किया गया. वहीं ट्रैफिक एसपी ने भी रूट प्लान जारी किया है. कहा है कि रूट प्लान वाले रास्तों के दोनों तरफ अवैध पार्किंग पर रोक रहेगी. आदेश का उल्लंघन करने पर एमवीआइ एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.

Also Read : Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति CUJ के दीक्षांत समारोह में 3 विद्यार्थियों को देंगी चांसलर मेडल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अफसरों और जवानों को किया गया ब्रीफ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा के दौरान ड्यूटी के दौरान तैनात जवान और पुलिस अफसर किस तरह काम करेंगे, इसके लिए मंगलवार को डीसी और एसएसपी ने सुकरहुट्टू में जवानों और पुलिस अफसरों को ब्रीफ किया. ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी है.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से केंद्रीय विवि आने-जाने का मार्ग

राष्ट्रपति सुबह 11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आएंगी. वहां से सड़क मार्ग से उनका कारकेड हिनू चौक, बिरसा चौक, एचइसी गेट, शहीद मैदान, धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंअर सिंह चौक, धुर्वा डैम, सर्वेश्वर नगर, सेम्बो, दलादली चौक, हाजी चौक, टेंडरग्राम होते हुए मनातू स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगी.

Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड दौरे पर, हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्घाटन

फिर कार्यक्रम समाप्ति के बाद राष्ट्रपति का कारकेड फिर टेंडरग्राम, हाजी चौक, दलादली चौक, सेम्बो, सर्वेश्वर नगर, धुर्वा डैम, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद मैदान, बिरसा चौक, हिनू चौक होते हुए वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा. राष्ट्रपति का कारकेड बढ़ने के बाद पिछले रास्तों पर आवश्यकतानुसार सामान्य यातायात को बहाल किया जायेगा.

एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग भी बनाया गया है

राष्ट्रपति के एक दिवसीय दौरे को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मनातू स्थित केंद्रीय विवि आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त मार्ग की भी व्यवस्था की गई है. इसके तहत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा मुंडा चौक, एचइसी गेट, शालीमार बाजार, एटीएस के मुख्य द्वार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा चौक, धुर्वा बस स्टैंड, धुर्वा डैम, पतराटोली, बालालौंग रिंग रोड, नया सराय, दलादली चौक, हाजी चौक, टेंडरग्राम होते हुए मनातू चौक से आइटीबीपी से बांये केंद्रीय विश्वविद्यालय. फिर इसी रास्ते से वापसी. कारकेड बढ़ने के बाद जरूरत के हिसाब से रास्तों को आमलोगों के लिए खोला जायेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola