ePaper
Live Updates

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड दौरे पर, हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्घाटन

Updated at : 24 May 2023 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड दौरे पर, हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्घाटन

Draupadi Murmu Jharkhand Visit LIVE Updates|राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के झारखंड दौरे पर आ रही हैं. बुधवार को सुबह निजी कार्यक्रम के तहत देवघर पहुंचेंगी. यहां बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद वह रांची आयेंगी. रांची में उनके दो कार्यक्रम हैं. रांची से सटे खूंटी जिला में भी एक कार्यक्रम में महामहिम को शामिल होना है. वह 24 मई से 26 मई 2023 तक रांची में रहेंगी. इस दौरान देवघर, रांची और खूंटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. राष्ट्रपति की यात्रा से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर में बाबा मंदिर में करेंगी पूजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह 9.00 बजे देवघर एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से पहुंचेंगी. उनके आतिथ्य को देवघर तैयार है. जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के साथ-साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष इंतजाम किया है. रूट लाइन में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है, जहां देवघर के लोग खड़े होकर राष्ट्रपति का स्वागत व अभिवादन करेंगे. एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगहों पर देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े रहेंगे. इस दौरान बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से 10:30 बजे तक बाबा मंदिर में आम भक्तों की नो इंट्री रहेगी.

10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति के कारकेड की मॉकड्रिल

राष्ट्रपति के एयरपोर्ट आगमन से बाबा मंदिर और सर्किट हाउस तक तय रूट के अनुसार प्रशासन ने मॉकड्रिल की. पहले कारकेड की मॉकड्रिल राष्ट्रपति के पहुंचने के निर्धारित समय पर की गयी. पुन: दोपहर में दूसरी बार मॉकड्रिल हुई. कारकेड जिधर से गुजर रही थी, उस पूरे रुटलाइन में पड़ने वाले लिंक पथों को सील किया गया था. द्रौपदी मुर्मू भारत की चौथी राष्ट्रपति होंगी, जो बाबा दरबार में हाजिरी लगायेंगी. इससे पहले डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं.

10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 24 मई को विशेष विमान से देवघर पहुचेंगीं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सारी सुरक्षा तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंगलवार से ही सभी संभावित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: सर्किट हाउस में आधा घंटा विश्राम करेंगी महामहिम

महामहिम द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर से 10:20 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी. उसके बाद तकरीबन 30 मिनट तक विश्राम करने के बाद 11:10 बजे देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी. 11:20 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची प्रस्थान कर जायेंगी. निर्धारित समय के अनुसार लगभग 12 बजे वह रांची पहुंचेंगी. बाबा मंदिर में श्राइन बोर्ड/मंदिर प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति को सम्मानित किये जाने की योजना है.

10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवान को तैनात किया गया है. एडीजी और सीनियर आइएएस मॉनिटरिंग कर रहे हैं. डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.

10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: देवघर में करीब सवा दो घंटे रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देवघर में राष्ट्रपति का सिर्फ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है. वह करीब सवा दो घंटे देवघर में रहेंगी. 50 मिनट तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रहेंगी. इस दौरान उनके पुश्तैनी पुरोहित संकल्प और पूजा करवायेंगे. 10:10 बजे राष्ट्रपति बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी. बाबा मंदिर में राष्ट्रपति के साथ सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी रहेंगे.

10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक बाबा मंदिर में भक्तों की एंट्री बंद रहेगी

एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर और बाबा मंदिर से सर्किट हाउस के बीच रूट लाइन में कई जगह देवघर के लोग तिरंगा लेकर सड़क किनारे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे. बाबा मंदिर में सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक आम भक्तों की इंट्री बंद रहेगी. यानी इस दौरान कोई भी आम आदमी पूजा-अर्चना नहीं कर पायेगा.

10:55 AM. 24 May 2310:55 AM. 24 May

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति के आतिथ्य के लिए तैयार देवघर

राष्ट्रपति के आतिथ्य के लिए देवघर तैयार है. जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के साथ-साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किया है. रूट लाइन में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है, जहां देवघर के लोग खड़े होकर राष्ट्रपति का स्वागत व अभिवादन करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola