Live Updates

Jharkhand Assembly Election 2024 Live: झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को मतगणना

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा की. विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

20 नवंबर को दूसरे चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे चरण में कुल 38 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण में खासतौर पर संताल की सीटों पर वोट डाले जाएंगे. ये सीटें इस प्रकार हैं- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी.

Image
Image
Image
Image

झारखंड में पहले चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

झारखंड में पहले चरण में कुल 43 सीटों पर मतदान होगा. ये सीटें इस प्रकार हैं- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर.

झारखंड में पहले चरण में होगा 43 सीटों पर मतदान और दूसरे चरण में…..

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. 13 नवंबर को पहले चरण के लिए 43 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं 20 नवंबर को दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होंगे. 81 विधानसभा सीटों वाली झारखंड में वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

Image
Image
विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola