ranchi news : महाअष्टमी की झांकी में दिखेगी रावण-अंगद संवाद और श्रीराम के राज्याभिषेक की झलक

राजधानी में शनिवार को महाअष्टमी की झांकी निकाली जायेगी. इसमें एक दर्जन से अधिक बड़ी झांकियां और दो दर्जन से अधिक छोटी-छोटी झाकियां निकाली जायेंगी.
रांची. राजधानी में शनिवार को महाअष्टमी की झांकी निकाली जायेगी. इसमें एक दर्जन से अधिक बड़ी झांकियां और दो दर्जन से अधिक छोटी-छोटी झाकियां निकाली जायेंगी. पंच मंदिर महावीर मंडल शृंगार समिति हरमू की झांकी में रावण-अंगद संवाद का दृश्य दिखेगा. यह सजीव झांकी 15 मिनट की होगी. समिति लगातार 28 वर्षों से महाअष्टमी की झांकी निकाल रही है. झांकी पर पांच-छह लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं.
श्री महावीर शृंगार समिति कार्टसराय रोड
यहां की झांकी में भगवान राम के राज्याभिषेक की झलक दिखेगी. यह प्रसंग 18 मिनटों का होगा. समिति वर्ष 1972 से झांकी निकाल रही है. इसके निर्माण पर साढ़े छह लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. झांकी राजकुमार चौधरी के निर्देशन में तैयार हो रही है.श्री राम शृंगार समिति कार्टसराय रोड की झांकी में 10 महाविद्या के प्रसंग को दिखाया जायेगा. समिति 1991 से झांकी निकल रही है. इस वर्ष झांकी के निर्माता निर्देशक राजकुमार वर्मा, महामंत्री बबलू चौधरी, मंत्री नीरज चौधरी, संरक्षक निपूर्ण मृणाल हैं.
यहां से भी निकाली जायेगी
अमर समिति मधुकम, इंद्रपुरी बिड़ला मैदान, शिव महावीर मंदिर किशोरगंज, धावन नगर कांके रोड, नव कला मंदिर थड़पखना, महावीर मंदिर लेक रोड, दुर्गा महावीर मंदिर हिंदपीढ़ी, महावीर मंदिर गुदड़ी कर्बला चौक सहित अन्य महावीर मंडलों की ओर से भी झांकी निकाली जायेगी.अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में 23 अखाड़े हुए शामिल
श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब द्वारा आयोजित भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में 23 अखाड़ों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में श्री महावीर मंडल फैंस क्लब जगरनाथपुर, श्री महावीर मंडल भुइयां टोली गाड़ीखाना, श्री महावीर मंडल नवयुवक समिति खादगढ़ा, श्री महावीर मंडल हिंद चौक फूलटोली कडरू, श्री महावीर मंडल लालगुटवा करमटोली, श्री महावीर मंडल कुम्हार टोली, श्री महावीर मंडल विकास क्लब हटिया और श्री महावीर मंडल सम्राट क्लब को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी अखाड़ों को शॉल व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, विहिप के प्रांतीय मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, श्री महावीर मंडल के किशोर साहू, रवि कुमार पिंकू, अशोक पुरोहित, दीपक ओझा, नंदकिशोर चंदेल, प्रदीप तुलस्यान, राजेश सिन्हा उपस्थित थे. श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब केे संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में सभी अखाड़ाधारियों की भूमिका अहम रहती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




