Ranchi News : 42 वर्ष की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिला जमीन पर कब्जा
Author :PRABHAT GOPAL JHA
Published by :PRABHAT GOPAL JHA
Updated at :05 Apr 2025 12:17 AM
विज्ञापन

Ranchi News: 42 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद बरियातू निवासी आदित्य प्रसाद को सिविल कोर्ट रांची से शुक्रवार को न्याय मिला.
विज्ञापन
रांची. 42 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद बरियातू निवासी आदित्य प्रसाद को सिविल कोर्ट रांची से शुक्रवार को न्याय मिला. शुक्रवार को सिविल कोर्ट रांची के नाजीर जीशान इकबाल के नेतृत्व में एक टीम ने विवादित जमीन पर जाकर आदित्य प्रसाद को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया. पूरी कार्रवाई सिविल कोर्ट रांची के सिविल जज जूनियर डिवीजन चंदन की अदालत से पारित आदेश के आधार पर की गयी.
2011 में सिविल सूट दायर किया था
इस अदालत में आदित्य प्रसाद ने वर्ष 2011 में जमीन पर अपना हक और कब्जा पाने के लिए सिविल सूट दायर किया था. आदित्य प्रसाद ने 1975 में पांच कट्ठा चार छटाक 15 वर्ग फीट की एक जमीन निबंधित बिक्री पट्टा के माध्यम से खरीदी थी. जिसे दबंग पड़ोसी ने अपने दखल कब्जा में ले लिया था. अब 80 वर्ष के हो चुके आदित्य प्रसाद ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में न्याय मिला, जबकि जमीन रहते सभी बच्चों की शादी किराये के घर से की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










