ePaper

प्रधानमंत्री फोन करके लोगों को धमकाने लगे हैं, विधानसभा में बोले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Updated at : 11 Nov 2022 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फोन करके लोगों को धमकाने लगे हैं, विधानसभा में बोले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren in Jharkhand Vidhan Sabha Special Session: मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में राज्य मिला, उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 1932 का खतियान दिया जा रहा है. 27 फीसदी आरक्षण का कानून फिर से बहाल किया जा रहा है. यह साधारण चीज नहीं है.

विज्ञापन

Hemant Soren in Jharkhand Vidhan Sabha Special Session: झारखंड विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में प्रदेश के मुखिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने देश के प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाये. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री अब लोगों को फोन पर धमकाने लगे हैं. क्या स्थिति हो गयी है देश की?

सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में विपक्ष पर बोला हमला

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने सदन में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शुक्रवार को जबर्दस्त हमला बोला. कहा कि रेपिस्ट को माला पहनाकर जेल से छुड़वा देते हैं. दूसरे राज्यों में जो रेप करने वाले लोग हैं, भारतीय जनता पार्टी के लोग उसका समर्थन करते हैं. यहां दुमका की बच्ची के साथ हादसा होता है, तो लोग हवाई जहाज से यहां आ जाते हैं. कहा कि हत्यारे, लुटेरे और मॉब लिंचिंग करने वालों को ये लोग माला पहनाते हैं. ये क्या सामाजिक समरसता बनायेंगे देश में.

Also Read: Jharkhand Vidhan Sabha Special Session LIVE: ये राज्य को बर्बाद करने वाला गिरोह है- हेमंत सोरेन
आदिवासियों ने हमेशा से संघर्ष किया है: हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यकों को हमेशा संघर्ष करना पड़ा है. वर्तमान सरकार बहुसंख्यक आदिवासी, दलित, पिछड़ों को इतना मजबूत करेगी कि लोग ऐसे सामंती विचारधारा वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि ये लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा के नाम पर वोट मांगते हैं. हम लोगों का पेट भरकर, उन्हें स्वरोजगार देकर, उनके पैर पकड़कर वोट मांगते हैं.

बड़े-बड़े व्यापारी देश लूटकर भाग जाते हैं, गरीबों को होती है जेल

उन्होंने कहा कि इनके बड़े-बड़े व्यापारी देश को लूटकर विदेशों में बस जाते हैं. देश में छोटे-मोटे कारोबार करने वाले लोग, किसान कर्जा नहीं चुका पाते, तो उन्हें जेल भेज देते हैं. राज्य में सीएनटी, एसपीटी और 1932 का जो विषय रहा है, मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में राज्य मिला, उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 1932 का खतियान दिया जा रहा है. 27 फीसदी आरक्षण का कानून फिर से बहाल किया जा रहा है. यह साधारण चीज नहीं है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola