ePaper

25 फरवरी को रिम्स में 50 बेड के सीसीयू का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे मोदी

Updated at : 22 Feb 2024 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
Photo: PTI

Photo: PTI

क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होने से गंभीर मरीजाें के लिए बेड की संख्या बढ़ेगी. वहीं, सीसीयू में आइसोलेशन बेड और वेंटिलेटर बेड भी होंगे. हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी

विज्ञापन

रिम्स में तैयार होने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का शिलान्यास 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे. सीसीयू का निर्माण केंद्र सरकार की फंड से किया जा रहा है. इसके निर्माण की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को दी गयी है. क्रिटिकल केयर का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत की किया जा रहा है. उम्मीद है कि बिल्डिंग का निर्माण शीघ्र पूरा हो जायेगा.

इसके बाद इसे रिम्स को हैंडओवर कर दिया जायेगा. इसके संचालन की पूरी जिम्मेदारी रिम्स की होगी. यह सीसीयू पावर हाउस के पास बनाया जायेगा. क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होने से गंभीर मरीजाें के लिए बेड की संख्या बढ़ेगी. वहीं, सीसीयू में आइसोलेशन बेड और वेंटिलेटर बेड भी होंगे. हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी. रिम्स प्रबंधन शिलान्यास की तैयारी में जुटा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola