रांची के करीब 200 घरों पर मंडराया जलसंकट, पाइपलाइन फटने से सड़कों पर बह रहा पानी, Video

रांची-हजारीबाग रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क के किनारे खुदाई कर दी गयी है. लेकिन, चौड़ी सड़क की सुविधा मिलने से पहले ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जी हां, अगर आप भी इस सड़क से होकर गुजर रहे है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.
Pipeline Burst In Ranchi Road: रांची-हजारीबाग रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क के किनारे खुदाई कर दी गयी है. लेकिन, चौड़ी सड़क की सुविधा मिलने से पहले ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जी हां, अगर आप भी इस सड़क से होकर गुजर रहे है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. यहां सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए है. ऐसे में सड़क दुर्घटना के लिए ये ब्लैक स्पॉट साबित हो सकता है. मंगलवार को यहां खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फट गई है जिससे आमजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
200 से अधिक घरों में सुबह से जलापूर्ति बाधित
पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बह गया. वहीं, किए गए गड्ढे पूरी तरह पानी से लबालब भर गए. आने-जाने वाले लोगों को इससे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही बता दें कि मध्य विद्यालय के पास लोहराकोच्चा इलाके के लोगों के 200 से अधिक घरों में इस पाइपलाइन से जलापूर्ति होती है. ऐसे में पाइप फटने की वजह से पानी की आपूर्ति सुबह से ही पूरी तरह बाधित है.
रांची के करीब 200 घरों पर मंडराया जलसंकट, पाइपलाइन फटने से सड़कों पर बह रहा पानी@DC_Ranchi @HemantSorenJMM pic.twitter.com/gRk3hqIXhe
— Aditya Kumar (@AdityaK23934499) June 6, 2023
फटी हुई पाइपलाइन से ही पानी भर रहे है लोग
जलापूर्ति बाधित होने की वजह से परेशान लोगों को फटी हुई पाइपलाइन से ही पानी भर रहे है. इससे पूरे सड़क पर जाम लग गया है. लोगों का कहना है कि नहाने, खाने और पानी पीने के लिए घर में नहीं है. ऐसे में इस पानी को नहीं भरे तो क्या करें. उधर, सड़क के दोनों किनारे पानी जमने लगा जो वाहनों की आवाजाही में दिक्कत पैदा कर रहा है. हालांकि, कुछ स्थानीय लोग पानी के बहाव को रोकने के लिए खुद से उसके मरम्मत में लगे हुए है. लेकिन, बोर्ड की तरफ से कोई भी सुध नहीं लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




