ePaper

Ranchi news : सफाई पर हर माह तीन करोड़ खर्च, फिर भी सड़कों पर कचरे का अंबार

Updated at : 01 Sep 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : सफाई पर हर माह तीन करोड़ खर्च, फिर भी सड़कों पर कचरे का अंबार

घरों से रोजाना नहीं किया जा रहा कूड़े का उठाव. लोग नालियों और सड़कों पर फेंक रहे हैं कचरा. गली-मोहल्लों में एक सप्ताह बाद कचरा वाहन कूड़ा उठाने आ रहे हैं.

विज्ञापन

रांची. शहर की सफाई व्यवस्था पर रांची नगर निगम हर माह तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च करता है. लेकिन, शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर आने के बजाय, बेपटरी होती जा रही है. पहले सप्ताह में दो से तीन दिन घरों से कूड़े का उठाव होता था. आज स्थिति यह है कि गली-मोहल्लों में एक सप्ताह बाद कचरा वाहन कूड़ा उठाने आ रहे हैं. इस कारण लोग कूड़े को नालियों या फिर खुले स्थानों पर फेंकने को विवश हैं. यही वजह है कि शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे कूड़े का अंबार लगा है. इसके दुर्गंध से लोग परेशान हैं.

गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जा रहा

शहर की सफाई व्यवस्था को मॉडल बनाने के लिए रांची नगर निगम द्वारा पूरे शहर में लोगों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जा रहा है. इसके लिए लोगों को दो-दो डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, निगम के आदेश के बाद भी अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत घरों से ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग मिल रहा है. बाकी के 70 प्रतिशत घरों मिक्स कचरा ही निगम के वाहनों को मिल रहा है.

खराब वाहनों की मरम्मति पर भी नहीं है ध्यान

सफाई कार्य में लगे सुपरवाइजरों की मानें, तो सफाई व्यवस्था की बदहाली के पीछे का कारण वाहनों की समय पर मरम्मत नहीं होना भी है. खराब होने पर जब वाहन बनने के लिए स्टोर जाता है, तो उसके बनने में ही महीनों लग जाता है. इस कारण घरों से कूड़ा उठाव का कार्य प्रभावित होता है.

कूड़ा उठाव के नाम पर हर घर से 80 रुपये वसूलता है निगम

शहर के हर घर से कूड़ा उठाने के नाम पर नगर निगम हर माह 80 रुपये कचरा यूजर चार्ज के रूप में लेता है. कचरा वाहनों को प्रतिदिन हर घर से कूड़े का उठाव करना है. लेकिन, हकीकत में ऐसा नहीं है. नगर निगम ने कचरा यूजर चार्ज वसूलने का काम नेटविंड सॉफ्टलैब्स को दिया है. कचरा यूजर चार्ज वसूलने के एवज में कंपनी को निगम 10 प्रतिशत कमीशन देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola