Ranchi News : सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण मामले में दायर जनहित याचिका बंद

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण मामले में दायर जनहित याचिका बंद

प्रार्थी अरविंदर सिंह देओल ने दायर की थी याचिका

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने रांची के सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुना. इसके बाद याचिका को निष्पादित करते हुए बंद कर दिया. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने पैरवी की. वहीं रांची नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने खंडपीठ को बताया कि फेज-वन का निर्माण चल रहा है. लगभग 85-90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता मृणाल कांति राय ने बताया कि सीवरेज-ड्रेनेज के फेज-टू, थ्री व फोर का कार्य प्रगति पर है. सात जगहों पर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है. इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गयी है. शेष कार्य जल्द शुरू हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अरविंदर सिंह देओल ने सीवरेज-ड्रेनेज के निर्माण को लेकर जनहित याचिका दायर की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola