ranchi news : रांची में फूलखुंदी की रस्म, शिव भक्ति में दहकते अंगारों पर चले भोक्ता और सोख्ताइन

Updated at : 11 May 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : रांची में फूलखुंदी की रस्म, शिव भक्ति में दहकते अंगारों पर चले भोक्ता और सोख्ताइन

एयरपोर्ट रोड हेथू स्थित श्रीश्री शिव मंडा पूजा स्थल पर शनिवार की शाम श्रद्धा की आंच चरम पर थी. जैसे ही फूलखुंदी की रस्म शुरू हुई, पूरा वातावरण आस्था की गर्मी से तपने लगा.

विज्ञापन

रांची. एयरपोर्ट रोड हेथू स्थित श्रीश्री शिव मंडा पूजा स्थल पर शनिवार की शाम श्रद्धा की आंच चरम पर थी. जैसे ही फूलखुंदी की रस्म शुरू हुई, पूरा वातावरण आस्था की गर्मी से तपने लगा. बड़ी संख्या में भोक्ता और सोख्ताइन अग्नि पर चलकर अपने संकल्प के साथ आगे बढ़े. यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि आत्मा की अग्निपरीक्षा थी. इससे पहले शाम को लोटन सेवा के दौरान भक्तों ने जमीन पर लोट-लोट कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की. उसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फूलखुंदी की शुरुआत हुई. रविवार को झूलन उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति होगी, जिसमें श्रद्धा के साथ-साथ संस्कृति की झलक भी दिखेगी. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विक्की कुमार साहू, सचिव दिकेश कुमार साहू उपस्थित थे.

बूढ़ा महादेव मंदिर में लोटन सेवा हुई

गाड़ी होटवार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मंडा पूजा के आठवें दिन शनिवार को लोटन सेवा हुई. पूजा में 101 भोक्ता और 101 सोक्ताइन शामिल हुए. सबसे पहले भोक्ताओं को जनेऊ पहनाया गया. फिर भोक्ताओं ने जमीन पर लेटकर मंदिर के चारों ओर लोटन सेवा की. भगवान शिव की आराधना की गयी और भव्य शृंगार किया गया. यहां मंडा पूजा का आयोजन करीब 100 वर्षों से हो रहा है. मंडा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वजीत गोप ने बताया कि रविवार रात 8.30 से 10:30 बजे तक फूलखुंदी होगा. रात 11 बजे से छऊ नृत्य प्रतियोगिता होगी, जिसमें सालहन और तमाड़ की छऊ नृत्य मंडली के बीच मुकाबला होगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय आदि उपस्थित रहेंगे. वहीं सोमवार को शाम 4.30 बजे झूलन अनुष्ठान होगा. मंगलवार को छठी पूजा और बलिदान के बाद मंडा पूजा का समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola