ePaper

Jharkhand News: रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर रूट डायवर्ट से लोगों को मिली राहत

Updated at : 10 Sep 2022 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर रूट डायवर्ट से लोगों को मिली राहत

रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर ट्रायल के अाधार पर अॉटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट किया है. रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को जाम से काफी राहत मिली. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण (Kantatoli flyover construction) कार्य के कारण हो रहे ट्रैफिक जाम की समस्या निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अॉटो और ई-रिक्शा का ट्रायल के अाधार पर रूट डायवर्ट किया है. रूट डायवर्ट होने लोगों को जाम से राहत मिली है. नौ सितंबर से अॉटो और ई-रिक्शा का कुछ सड़कों पर रूट डायवर्ट किया गया है.

ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

बिरसा चौक, डोरंडा, ओवरब्रीज से कांटाटोली चौक तक आने वाले अॉटो और ई-रिक्शा को कांटाटोली चौक की आेर जाने से पाबंदी लगायी गयी है. अॉटो और ई-रिक्शा वाले को समझाने के लिए विभिन्न चौक पर ट्रैफिक पुलिस को आदेश दिया गया था. बहू बाजार चौक के पास ट्रैफिक पुलिस को सबसे अधिक मशक्कत करनी पड़ी.

ऑटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट

मालूम हो कि रांची के बिरसा चौक, डोरंडा, ओवरब्रीज, सुजाता की अोर से कांटाटोली चौक जाने वाले अॉटो और ई-रिक्शा को बहू बाजार चौक से डायवर्ट कर दिया जा रहा था. उन्हें बहू बाजार चौक से कर्बला चौक, मिशन चौक, प्लाजा चौक, न्यूक्लियस मॉल चौक की ओर से अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है, जबकि रातू रोड से कहचरी, लालपुर चौक होते हुए कांटाटोली चौक की ओर जाने वाले अॉटो व ई-रिक्शा के रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

Also Read: रांची के कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर शुक्रवार से ऑटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट, पढ़ें पूरी खबर

स्टेशन से बस स्टैंड जाने वाले यात्री को होगी परेशानी

नयी व्यवस्था के तहत रांची रेलवे स्टेशन से खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले यात्रियाें काे परेशानी होगी. ऑटो और ई-रिक्शा द्वारा स्टेशन से खादगढ़ा बस स्टैंड जाने के लिए यात्रियाें का लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा. उन्हें स्टेशन से निकल कर सिरमटोली चौक से ऑटो पकड़ कर यूक्लियस मॉल चौक पर आना होगा. वहां से दूसरे ऑटो अथवा ई-रिक्शा से उन्हें लालपुर चौक होते हुए कांटाटोली चौक पहुंचना होगा.

रूट डायवर्ट होने से वाहन चालकों को जाम से मिली राहत

इस संंबंध में ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव ने कहा कि रूट डायवर्ट होने से वाहन चालकों को जाम से राहत मिली है. हालांकि नौ सितंबर को पहला दिन होने के कारण ट्रैफिक पुलिस काे ज्यादा मशक्कत करना पड़ा. उन्होंने कहा कि संत पॉल स्कूल रोड में बाजार के दिन थोड़ी परेशानी होगी, उसके लिए तैयारी की जा रही है. अॉटो और ई-रिक्शा से स्टेशन से कांटाटोली बस स्टैंड से जाने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन जाम से निजात के लिए थोड़ा त्याग तो करना पड़ेगा.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola