Ormanjhi ‍Zoo Ranchi New Guests: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में आए दो जोड़े नए मेहमान, ‘अभय’ और ‘शबरी’ से बढ़ी रौनक

Updated:
विज्ञापन

ओरमांझी जू के नए मेहमान

Ormanjhi ‍Zoo Ranchi New Guests: ओरमांझी के चकला स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में दो जोड़े नए मेहमान आए हैं. इससे ओरमांझी जू की रौनक बढ़ गयी है. नंदनवन चिड़ियाघर (छत्तीसगढ़) से एक जोड़ा शेर‌ और एक जोड़ा मगरमच्छ लाया गया है. इसके साथ ही जैविक उद्यान में अब एक जोड़ा शेर आने से शेरों की संख्या तीन हो गयी है. पर्यटकों में इसे लेकर काफी उत्साह है.

विज्ञापन

Ormanjhi ‍Zoo Ranchi New Guests: ओरमांझी (रांची), रोहित लाल महतो-ओरमांझी के चकला स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नंदनवन चिड़ियाघर (छत्तीसगढ़) से एक जोड़ा शेर‌ और एक जोड़ा मगरमच्छ लाया गया है. नंदनवन से लाए गए शेर का नाम अभय‌ और शेरनी का नाम शबरी रखा गया है. अभय की उम्र 14 वर्ष और शबरी नामक मादा शेरनी की उम्र 4 वर्ष है. दोनों मगरमच्छों की उम्र 03 से 04 वर्ष बतायी गयी है. इनके बदले नंदनवन चिड़ियाघर को भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक जोड़ा घड़ियाल, एक जोड़ा हैना और एक जोड़ा शाहिल भेजा जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अब शेरों की संख्या हो गयी तीन


जैविक उद्यान में अब एक जोड़ा शेर आने से शेरों की संख्या तीन हो गयी है. कुछ दिनों पहले उद्यान की जया नामक शेरनी, बीरु नामक शेर और प्रियंका नामक हाइब्रिड शेरनी की मौत ज्यादा उम्र और किडनी फेल हो जाने के कारण हुई थी. मौत के बाद शशांक नामक शेर अकेला उद्यान में बच गया था. जैविक उद्यान में एक जोड़ा शेर आते ही मंगलवार को पयर्टकों में भारी उत्साह देखा गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड के शहीद जवान सुनील धान के आश्रितों को 2.66 करोड़ की वित्तीय मदद, हेमंत सोरेन ने परिजनों का बढ़ाया हौसला

पूछते थे पर्यटक शेर कहां है?


भगवान बिरसा जैविक उद्यान स्थित एशियाई शेरों का इनक्लोजर खाली पडा था. खाली पड़े इनक्लोजर देख उद्यान भ्रमण करने पहुंचे पर्यटक आए दिन पूछते थे कि शेर कहां है? नहीं दिख रहा है. पर्यटकों की मांग को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ अशोक कुमार ने अभय नामक शेर और शबरी नामक शेरनी और दोनों मगरमच्छों को बाड़े में छोड़ने का आदेश दिया.

ओरमांझी जू में जल्द आएंगे नए मेहमान-अशोक कुमार


प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ अशोक कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी में जिन जानवरों की कमी है, उन जानवरों को जल्द लाया जाएगा. बहुत जल्द ओरमांझी जू में एक जोड़ा जिराफ और एक जोड़ा राईनो लाया जाएगा. मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ अशोक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन प्राणी एवं मुख्य वन प्राणी प्रतिपालक झारखंड रांची पारितोष उपाध्याय, मुख्य वन संरक्षक एवं भगवान बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक जबर सिंह, डॉ दिनेश कुमार, राम बाबू कुमार और उद्यान कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon: मानसून की पहली बारिश में आसमान से बरसी मौत, पलामू और गढ़वा में वज्रपात से 4 की गयी जान, 2 घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola