जल्द शुरू होगा ओरमांझी से बोकारो एक्सप्रेस-वे का काम, 2221 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

Updated at : 19 Jul 2022 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा ओरमांझी से बोकारो एक्सप्रेस-वे का काम, 2221 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

ओरमांझी बोकारो एक्सप्रेस वे काम जल्द ही शुरू होगा. फिलहाल भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है. इसका निबटारा होते ही काम शुरू हो जाएगा. इसका निर्माण दो फेज में होगा. पहले फेज में ओरमांझी से गोला तक सड़क बनेगी.

विज्ञापन

रांची : ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेस-वे का काम जल्द शुरू होगा. टेंडर निबटारा के बाद भू-अर्जन की प्रक्रिया की जा रही है. भू-अर्जन 80 प्रतिशत हो जाने के बाद इस पर काम शुरू कराया जायेगा. काम शुरू कराने के पहले संबंधित कंपनियों के साथ डेट ऑफ एप्वाइंटमेंट पर एग्रीमेंट होगा. यानी उक्त तिथि से कंपनियां काम शुरू कर देंगी. इसके पहले मिट्टी टेस्ट आदि का काम किया जायेगा.

इस सड़क को दो फेज में बनाया जायेगा. पहले फेज में ओरमांझी से गोला तक सड़क बनेगी. इसकी जिम्मेवारी गुजरात की कंपनी मेसर्स एनजी प्रोजेक्ट लिमिटेड को दी गयी है. इस सड़क को 1007 करोड़ की लागत से बनाया जाना है. इसमें सिविल वर्क 647 करोड़ का है. शेष भू-अर्जन सहित अन्य कार्यों में खर्च होंगे.

वहीं, दूसरे पैकेज में गोला से बोकारो तक फोरलेन सड़क बनायी जायेगी. इसके निर्माण के लिए बरवरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, रायपुर को काम दिया गया है. इसके निर्माण पर 1214 करोड़ खर्च होंगे. इसमें सिविल वर्क 732 करोड़ का होगा. ओरमांझी से गोला होते हुए बोकारो तक सड़क निर्माण पर कुल 2221 करोड़ रुपये की लागत आयेगी.

दो साल में पूरा होगा काम

काम शुरू होने के बाद दो साल में इस परियोजना को पूरा कराने का लक्ष्य होगा. यह प्रयास किया जा रहा है कि सारी प्रक्रिया पूरी करके बरसात के बाद इसका काम शुरू करा दिया जाये. रांची के ओरमांझी से लेकर गोला व बोकारो तक सड़क पूरी तरह से ग्रीनफील्ड होगी. यानी सड़क पूरी तरह नयी बनेगी. ओरमांझी से गोला सड़क के बीच जमीन लेने में करीब 273 करोड़ व गोला से बोकारो के बीच 406 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण में खर्च किये जायेंगे.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola