डॉ. एसएस माल व अस्पतालों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
मूल रूप से हावड़ा के रहनेवाले डॉ एसएस माल पर प्राथमिकी दर्ज होगी. इसके साथ ही दोषी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी एफआइआर होगा. झारखंड राज्य अारोग्य समिति के वरीय अधिकारियों ने शुक्रवार को हुई बैठक में कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है.
रांची : मूल रूप से हावड़ा के रहनेवाले डॉ एसएस माल पर प्राथमिकी दर्ज होगी. इसके साथ ही दोषी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी एफआइआर होगा. झारखंड राज्य अारोग्य समिति के वरीय अधिकारियों ने शुक्रवार को हुई बैठक में कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है. एक अधिकारी के अनुसार मामला पकड़ में अाने के बाद 17 फरवरी को ही मामले की जांच करने तथा डॉ माल सहित अस्पतालों पर भी प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया था. पर यह काम अब तक नहीं हुआ है.
पूर्वी सिंहभूम के प्रणवनंदा आई अस्पताल तथा सरायकेला-खरसावां के मगध सम्राट हॉस्पिटल जैसे अस्पताल,जहां 10-10 अॉपरेशन ही हुए हैं, के साथ-साथ सभी अस्पतालों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है. उक्त अधिकारी ने कहा कि देख लिया जाये कि 10-10 अॉपरेशन वाले अस्पतालों में भी अॉपरेशन हुआ या नहीं. वहीं, अॉपरेशन करने तथा इसे आयुष्मान के पोर्टल पर लोड करने की तिथि की भी जांच होनी है.
जांच का काम नेशनल इंश्योरेंस कंपनी (एनआइसी) को मिला है, जिसने अभी रिपोर्ट नहीं दी है. रिपोर्ट मिलते ही दोषी अस्पतालों पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. गौरतलब है कि डॉ माल ने झारखंड में बड़ी संख्या में अॉपरेशन किये हैं, जो प्रथम दृष्टया फर्जी लगते हैं. प. बंगाल के इस नेत्र सर्जन ने दो नवंबर 2018 से लेकर 23 दिसंबर 2019 तक झारखंड के 10 जिलों में घूम-घूम कर आंख के कुल 2061 अॉपरेशन किये हैं.
फर्जीवाड़े में शामिल होने के आरोपी अस्पताल : अमृत हेल्थ केयर पाकुड़, वासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम सरायकेला-खरसावां, मगध सम्राट हॉस्पिटल सरायकेला-खरसावां, भगवती हेल्थ केयर गुमला, भारती हॉस्पिटल दुमका, दृष्टि आइ एंड जेनरल हॉस्पिटल चतरा, हाइटेक हॉस्पिटल धनबाद, प्रणवनंदा आइ हॉस्पिटल पू.सिंहभूम, रमित नर्सिंग होम जामताड़ा, सिंहपुर नर्सिंग होम छोटा मुरी रांची तथा वेदांता हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर गिरिडीह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










