खदान विस्तारीकरण के एनओसी के विरोध में उतरे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
खदान विस्तारीकरण के एनओसी के विरोध में उतरे ग्रामीण

13 जून को टंडवा प्रखंड, महालक्ष्मी कंपनी व पिपरवार क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा ग्राम सभा कर फर्जी तरीके से खदान विस्तारीकरण के एनओसी का विरोध किया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. झोलंडिहा में लुकइया, तोरहद, सरैया, कारो, मंडेर व चिरलौंगा गांवों की साप्ताहिक ग्राम सभा रविवार को रामधनी उरांव की अध्यक्षता में हुई. इसमें 13 जून को टंडवा प्रखंड, महालक्ष्मी कंपनी व पिपरवार क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा ग्राम सभा कर फर्जी तरीके से खदान विस्तारीकरण के एनओसी का विरोध किया गया. बताया गया कि 26 मई को हुई ग्राम सभा में पारित व्यक्तिगत वन पट्टा हेतु अंचल कार्यालय से अमीन भेजने का आग्रह किया गया था. 11 जून तक अमीन द्वारा स्थल निरीक्षण नहीं किये जाने पर 13 जून को निर्धारित ग्राम सभा के रद्द होने की जानकारी दी गयी थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद अंचल कार्यालय टंडवा, महालक्ष्मी कंपनी व सीसीएल अशोक परियोजना द्वारा फर्जी ग्राम सभा कर खदान विस्तारीकरण के लिए एनओसी दिया गया. ग्राम सभा में इसका विरोध करते हुए नाराजगी व्यक्त की गयी. ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर 13 जून की फर्जी ग्राम सभा को रद्द करने, पूर्व दिये गये 24 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने व ग्राम सभा द्वारा पारित व्यक्तिगत पट्टा को जल्द से जल्द निर्गत करने की मांग की गयी. संचालन राजकुमार उरांव ने की. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

स्लग :::खदान विस्तारीकरण के लिए फर्जी ग्रामसभा कर एनओसी लेने का आरोप

प्रस्ताव पारित कर 13 जून की फर्जी ग्राम सभा को रद्द करने की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola