सरकारी स्कूलों के छह लाख बच्चे ही टेस्ट में लेते हैं भाग, पूर्वी सिंहभूम जिला पहले स्थान पर

Published at :24 Jun 2021 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

ऑनलाइन क्लास में पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य में पहले स्थान पर है. पूर्वी सिंहभूम जिला के 40.7 फीसदी बच्चे ऑनलाइन क्लास में शामिल होते हैं. वहीं रामगढ़ व बोकारो के 39.7 फीसदी, हजारीबाग के 38.7 फीसदी व रांची के 38.6 बच्चे ऑनलाइन क्लास में शामिल होते हैं.

विज्ञापन

रांची : राज्य के सरकारी स्कूल के लगभग 13 लाख बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़े हैं. इन बच्चों को झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा व्हाट्सएेप ग्रुप से लर्निंग मेटेरियल भेजा जाता है. शिक्षा परियोजना द्वारा साप्ताहिक क्विज (टेस्ट) का भी आयोजन किया जाता है. इसमें विद्यालयों को बच्चों को सप्ताह भर भेजे गये लर्निंग मेटेरियल के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं. ऑनलाइन क्लास से तो लगभग 13 लाख बच्चे जुड़े हैं, परंतु साप्ताहिक टेस्ट में लगभग छह लाख बच्चे ही शामिल होते हैं. झारखंड शिक्षा परियोजना ने सभी जिलों को साप्ताहिक क्विज में शामिल होने वाले बच्चों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है.

पूर्वी सिंहभूम जिला पहले स्थान पर

ऑनलाइन क्लास में पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य में पहले स्थान पर है. पूर्वी सिंहभूम जिला के 40.7 फीसदी बच्चे ऑनलाइन क्लास में शामिल होते हैं. वहीं रामगढ़ व बोकारो के 39.7 फीसदी, हजारीबाग के 38.7 फीसदी व रांची के 38.6 बच्चे ऑनलाइन क्लास में शामिल होते हैं.

पाकुड़ के सबसे कम बच्चे होते हैं शामिल :

पाकुड़ जिला के सबसे कम बच्चे ऑनलाइन क्लास में शामिल हो रहे हैं. पाकुड़ के 19.4 फीसदी बच्चे ही ऑनलाइन क्लास में शामिल होते है. गुमला के 23. 2, गोड्डा के 23. 8, साहेबगंज 24.5 व पश्चिमी सिंहभूम के 25.2 फीसदी बच्चे ऑनलाइन क्लास में शामिल होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola