चेशायर होम रोड से गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Birsa Munda
गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के चेशायर रोड होम से हुई है.
रांची. गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के चेशायर रोड होम से हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि चाय दुकानदार द्वारा नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है. इसके बाद सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर घेराबंदी की. पुलिस को देखकर चाय दुकानदार भागने लगा. उसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सुजीत राम बताया. वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत हरनौत थाना के सोराडीह का रहनेवाला है. वह रांची में किराये के घर में रहता था. तलाशी लेने पर उसके पास से 63.20 ग्राम गांजा और एक मोबाइल बरामद हुआ. उसने पुलिस को बताया कि वह 50 और 100 रुपये का पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री करता था. पूर्व में अवैध देशी दारू और गांजा बिक्री करने के आरोप में उसे उत्पाद विभाग और सदर थाना की पुलिस जेल भेज चुकी है. मामले में एएसआइ सत्येंद्र सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




