ePaper

एनएसयूआइ ने यूजीसी गाइडलाइन की प्रति फूंकी

Updated at : 21 Jul 2020 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
एनएसयूआइ ने यूजीसी गाइडलाइन की प्रति फूंकी

एनएसयूआइ ने यूजीसी गाइडलाइन की प्रति फूंकी

विज्ञापन

रांची : विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा का एनएसयूआइ ने शहीद चौक स्थित रांची विवि मुख्यालय के सामने जमकर विरोध किया. सदस्यों का कहना था कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगतार बढ़ रही है. ऐसे में परीक्षा कराने का औचित्य समझ से परे है.

इसके बाद एनएसयूआ सदस्यों ने परीक्षा आयोजित करने से संबंधित यूजीसी गाइडलाइन की प्रति को आग के हवाले कर दिया. रांची जोनल प्रभारी शारिक अहमद ने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी में भी परीक्षा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है. जबकि आज देश में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की संख्या 11 लाख के पार हो चुकी है.

सदस्यों ने एमएचआरडी से छात्र विरोधी गाइडलाइन वापस लेने की मांग की है. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, प्रसंजित सिंह, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, प्रदेश सचिव रोहित पांडे सहित अन्य मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola