अब बहाना नहीं, बाहर फंसे छात्र व मजदूरों को वापस लाये सरकार : दीपक प्रकाश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अविलंब पहल करके युद्ध स्तर पर योजना बनाकर इन मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों को वापस लाना चाहिए़ अब राज्य सरकार के पास बहानेबाजी करने का कोई स्कोप नहीं बचा है़
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि केंद्र सरकार ने बाहर फंसे छात्रों, मजदूरों, पर्यटकों को अपने-अपने राज्य जाने की अनुमति दे कर बड़ी पहल की है़ प्रदेश भाजपा केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करती है़ भाजपा अध्यक्ष श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड के भी लाखों मजदूर दूसरे प्रदेशों में फंसे है़ं हजारों छात्र कोटा, बेंगलुरू दिल्ली सहित विभिन्न् शहरों में लंबे समय से फंसे हुए है़ं
केंद्र के इस निर्णय के बाद इन सबों को बड़ी राहत मिलेगी़ भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अविलंब पहल करके युद्ध स्तर पर योजना बनाकर इन मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों को वापस लाना चाहिए़ अब राज्य सरकार के पास बहानेबाजी करने का कोई स्कोप नहीं बचा है़ विपक्ष राज्य सरकार को हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है़ लेकिन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को अविलंब पहल करनी चाहिए़ लंबे समय से वह इस पूरे मसले का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ रहे थे़ अब जब केंद्र ने उन्हें अनुमति दे दी तो उन्हें तुरंत पहल करना चाहिए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










