तमाड़ थाना से चालान प्रस्तुत करने के बाद जब्त नौ हाइवा छोड़े गये

तमाड़ में अवैध खनन जांच के दौरान जब्त किए गए नौ हाइवा को आवश्यक दस्तावेज और चालान प्रस्तुत करने के बाद प्रशासन ने रिहा कर दिया। आगे भी जांच जारी रहेगी।
तमाड़: तमाड़ थाना क्षेत्र के कुरचुडीह गांव स्थित पालनहार ट्रेडकोम लिमिटेड के क्रशर से गिट्टी लोड कर आ रहे नौ हाइवा को रविवार मध्य रात्रि जांच के दौरान जब्त किया गया. बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी के नेतृत्व में तमाड़ के समीप जांच अभियान चलाया गया. जिसमें गिट्टी परिवहन कर रहे नौ हाइवा को जब्त कर तमाड़ थाना लाया गया. जब्त वाहनों में यूपी के हाइवा शामिल हैं.
सोमवार देर शाम संबंधित पक्ष की ओर से गिट्टी परिवहन से संबंधित चालान एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किये गये. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सभी जब्त हाइवा को छोड़ दिया गया. प्रशासन की ओर से कहा गया कि खनिजों के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










