Ranchi News : नेशनल मेडिकोज ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : नेशनल मेडिकोज ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

कार्यक्रम में अपनी संस्कृति को नहीं भूलने का आह्वान

विज्ञापन

रांची. नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन से जुड़े डॉक्टरों ने सोमवार को नववर्ष मिलन समारोह मनाया. करमटोली चौक स्थित आइएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय नववर्ष की महत्ता के बारे में बताया गया. डॉ एचपी नारायण ने कहा कि भारतीय नववर्ष पूर्णतः वैज्ञानिक और प्रायोगिक है, इसलिए हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए. मौके पर रिम्स के छात्रों द्वारा नृत्य-गीत प्रस्तुत किया गया. समारोह का आकर्षण करुणा अनाथालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत वंदना रहा. डॉ सतीश मिड्ढा ने एनएमओ के कार्यकलापों की जानकारी दी. मौके पर डॉ उषा रानी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ शंभु सिंह, डॉ पवन कुमार, डॉ ओमप्रकाश, डॉ विक्रांत रंजन, डॉ रंजन देव, डॉ धर्मवीर सिंह, डॉ आकांक्षा चौधरी, डॉ अमर गुप्ता आदि उपस्थित थे.

महावीर अखाड़ा बूटी की नयी कमेटी बनी

रांची. श्रीश्री महावीर अखाड़ा मेला संचालन समिति की बैठक सोमवार को बूटी में हुई. जिसमें इस वर्ष भी रामनवमी पर शस्त्र चालन व लाठी-डंडा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया. बैठक में नयी कमेटी गठित की गयी. जिसमें रजनीकांत ओहदार अध्यक्ष चुने गये. वहीं कपिल महतो कोषाध्यक्ष, निखिल ओहदार सह कोषाध्यक्ष, राम ओहदार सचिव, अशोक ओहदार महासचिव चुने गये. बैठक में लिखेश्वर ओहदार, पंकज बैठा, अजीत महतो, अरविंद महतो, पवन महतो, शैलेश महतो, करण ओहदार, सत्यम ओहदार, अविनाश महतो, सतीश महतो, मुरारी बैठा, पवन ओहदार, विशाल ओहदार, अमित महतो, नितेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola