नगर निगम का स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप लांच, घर बैठे कर सकते हैं शिकायत

Birsa Munda
शिकायतों का निबटारा होने के बाद ऑनलाइन ही इसकी सूचना दे दी जायेगी. छोटे-मोटे कार्यों के लिए लोगों को रांची नगर निगम का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा
रांची. लोगों को अब छोटे-मोटे कार्यों के लिए रांची नगर निगम का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. लोग अब घर बैठे की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए रांची नगर निगम ने गुरुवार को स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप लांच किया है. नगर निगम ने शहरवासियों से अनुरोध किया गया कि वे इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. शिकायतों का निबटारा होने के बाद ऑनलाइन ही इसकी सूचना दे दी जायेगी.
नाली जाम, कचरा उठाव से लेकर स्ट्रीट लाइट की कर सकते हैं शिकायत
ऐप में रांची नगर निगम की उन सारी सुविधाओं की जानकारी है, जिसके माध्यम से लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसमें लोग शहर की सफाई से लेकर, हरियाली, स्ट्रीट लाइट, चापाकल व मिनी एचवाइडीटी के खराब होने व उसकी मरम्मत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, होल्डिंग आदि की शिकायत कर सकते हैं.
शिकायत को रिओपेन करने की भी सुविधा
नगर निगम के आइटी सेल के पदाधिकारियों की मानें, तो इसमें शिकायत दर्ज कराने के बाद उसके निबटारे की सूचना ऑनलाइन ही आवेदक को दी जायेगी. अगर आवेदक शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं है, तो वह दोबारा अपनी शिकायत को रिओपेन भी करवा सकता है.
फोन पर भी दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
जो लोग ऐप के माध्यम से शिकायत नहीं दर्ज करवा सकते हैं, उनके लिए नगर निगम ने फोन नंबर जारी किया है. ऐसे लोग फोन नंबर 1800 570 1235 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




