ePaper

जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ राय-बचरा पथ की बनी पहचान

Updated at : 03 Aug 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ राय-बचरा पथ की बनी पहचान

पहले से जर्जर बचरा-राय पथ की हालत बरसात के इस मौसम और भी खस्ता हो गयी है.

विज्ञापन

पिपरवार. पहले से जर्जर बचरा-राय पथ की हालत बरसात के इस मौसम और भी खस्ता हो गयी है. इस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. बचरा पेट्रोल पंप से स्वामी नगर चौक तक जगह-जगह उबड़-खाबड़ सड़क, सड़क पर गड्ढों में जलजमाव व कीचड़ इस सड़क की दास्तान है. बाइक सवार जान जोखिम में डाल कर इस सड़क से आवागमन करने को विवश हैं. क्योंकि बचरा में बैंक, पोस्ट ऑफिस, डीएवी स्कूल, सरकारी हाइ स्कूल, गर्ल्स स्कूल, डेली मार्केट, मगध-संघमित्रा क्षेत्र का जीएम ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं. वहीं, राय बाजार की अपनी अहमियत है. लोगों को जरूरी चीजों के लिए एकमात्र इसी रास्ते राय-खलारी जाना होता है. महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सड़क रांची-चतरा मार्ग को भी जोड़ती है. अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्कूल आते-जाते हैं. इस क्रम में कई बार कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं. यह सड़क सीसीएल के कमांड क्षेत्र में आता है. आरसीएम साइडिंग भी इसी रूट में है. ट्रेन पकड़ने के लिए लोग इसी रास्ते से राय स्टेशन जाते हैं. बावजूद इसके सीसीएल अधिकारियों की उदासीनता समझ से परे है. जबकि अशोक परियोजना व आरसीएम साइडिंग बंदी के कागार पर है. ग्रामीण बताते हैं कि उन्हें बरसात में कीचड़ और शेष दिनों में धूल फांकना ही उनके भाग्य में लिखा है. राय व बचरा के लोगों ने सीसीएल से गुणवत्ता युक्त सड़क बनाने की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola