Dhoni : राज्य के क्रिकेटरों संग धौनी ने मनाया जन्मदिन, आरपी सिंह भी हुए शामिल

Updated at : 08 Jul 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
Dhoni : राज्य के क्रिकेटरों संग धौनी ने मनाया जन्मदिन, आरपी सिंह भी हुए शामिल

खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धौनी के साथ बातचीत की

विज्ञापन

रांची. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. इस अवसर पर मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के बाद खिलाड़ियों के साथ एक फोटो सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धौनी के साथ बातचीत की और यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया. इस मौके पर खिलाड़ियों को धौनी से सीखने और उनके अनुभवों को जानने का सुनहरा अवसर मिला. इस आयोजन में जेएससीए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय सहाय, सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम और कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष शामिल थे. भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आरपी सिंह ने भी इस खास मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. जेएससीए के आग्रह पर आरपी सिंह झारखंड के गेंदबाजों को टिप्स देने रांची पहुंचे हैं. यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए न सिर्फ प्रेरणादायक रहा, बल्कि उन्हें अपने आदर्श खिलाड़ी से मिलने और संवाद करने का अनमोल मौका भी मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola