‘मिशन यूपीएससी’ आदिवासी छात्रों के साथ क्रूर मजाक, बीजेपी ने चयन प्रक्रिया पर उठाये सवाल

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय साह.
Mission UPSC: झारखंड सरकार के ‘मिशन यूपीएससी’ को भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने आदिवासी छात्रों के साथ क्रूर मजाक करार दिया है. चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं.
Mission UPSC|भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड सरकार के ‘मिशन यूपीएससी’ की कड़ी आलोचना की है. इसे आदिवासी छात्रों के साथ क्रूर मजाक करार दिया है. अजय साहू ने कहा है कि सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, योजना के तहत झारखंड के 100 आदिवासी छात्रों को दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग के लिए 80,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी. हालांकि, लाभुकों के चयन की प्रक्रिया चौंकाने वाली है. उन्होंने कहा कि छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार करने का तरीका अव्यावहारिक और अनुचित है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चयन प्रक्रिया के अनुसार, सबसे पहले उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने यूपीएससी का साक्षात्कार दिया है. इसके बाद, यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने वाले छात्रों को और फिर जेपीएससी साक्षात्कार में शामिल हुए छात्रों को शामिल किया जायेगा. चौथे और अंतिम स्थान पर वे विद्यार्थी होंगे, जिन्होंने जेपीएससी प्रीलिम्स पास कर लिया है.
‘UPSC परीक्षा पास करने वालों को कोचिंग के लिए मदद का क्या है औचित्य?’
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि सरकार जिन लोगों को आर्थिक सहायता देगी, वे पहले ही यूपीएससी प्रीलिम्स और मेंस जैसी परीक्षाएं पास कर चुके होंगे. अगर वे परीक्षा पास कर चुके हैं, तो उन्हें कोचिंग के लिए आर्थिक सहायता देने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि यह ऐसा ही है, जैसे सरकार ने पढ़ाई के लिए कोई योजना बनायी हो, लेकिन उसमें शर्त रख दी कि इसका लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा, जो पहले से ही पीएचडी कर चुके हैं. यह योजना उन छात्रों की जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है, जो वास्तव में इसकी सहायता से अपनी तैयारी बेहतर कर सकते थे.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
‘प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये महाराष्ट्र में तैयार होती है मेरिट लिस्ट’
अजय साह ने अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी योजनाओं के तहत छात्रों की मेरिट लिस्ट प्रतियोगिता के जरिये तैयार की जाती है, ताकि योग्य और जरूरतमंद छात्रों का चयन हो सके. गुजरात सरकार ने खुद से कोचिंक शुरू करवायी है, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल रहा है. अन्य राज्यों में भी ऐसी योजनाओं का लाभ उन छात्रों को दिया जाता है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता होती है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘प्रतियोगिता परीक्षा या ग्रेजुएशन का अंक बने मेरिट लिस्ट का आधार’
भाजपा प्रवक्ता ने झारखंड सरकार से आग्रह किया कि ‘मिशन यूपीएससी’ के तहत लाभार्थियों की सूची खुली प्रतियोगिता या ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर तैयार की जाये. इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि योजना का लाभ सही मायनों में उन आदिवासी छात्रों को मिल रहा है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में करवट लेगा मौसम, आसमान में छायेंगे बादल, आज ही जान लें कल तापमान बढ़ेगा या घटेगा
8 मार्च को आपके शहर में कितनी है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




