लापता बच्ची का शव कुएं से बरामद

Updated at : 11 Nov 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
लापता बच्ची का शव कुएं से बरामद

मांडर पुलिस ने चार दिनों से लापता खुशी किस्पोट्टा (सात) का शव मंगलवार को उसके घर के निकट स्थित कुएं से बरामद किया है.

विज्ञापन

मांडर.

मांडर पुलिस ने चार दिनों से लापता खुशी किस्पोट्टा (सात) का शव मंगलवार को उसके घर के निकट स्थित कुएं से बरामद किया है. खुशी पिता जेवियर किस्पोट्टा आठ नवंबर की शाम से अपने घर के नजदीक से लापता थी. उसके लापता हो जाने को लेकर परिजनों ने 10 नवंबर को मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद पुलिस मंगलवार की सुबह छानबीन के लिए बच्ची के घर गयी थी. छानबीन के क्रम में पुलिस ने अगल-बगल के कुएं में उसकी तलाश की तो उसके घर के नजदीक ही स्थित कुएं से उसका शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. परिजनों के अनुसार दो भाई-बहनों में बड़ी खुशी किस्पोट्टा गांव में ही स्थित मिशन स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी.

मांडर 1, मृतक बच्ची का फाइल फोटो.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola