माइनिंग लीज मामला: चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए और समय मांग सकते हैं CM हेमंत

Updated at : 08 May 2022 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
माइनिंग लीज मामला: चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए और समय मांग सकते हैं CM हेमंत

चुनाव आयोग ने सीएम हेमंत सोरेन से माइनिंग लीज मामले में जवाब देने के लिए और समय मांग सकते हैं. वजह ये है कि उनकी माता जी अभी बीमार चल रही है जिसमें उनका पूरा ध्यान लगा हुआ है. वहीं झामुमो भी इस मामले पर विशेषज्ञों से राय ली है.

विज्ञापन

रांची: चुनाव आयोग ने 9 (ए) मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा है और 10 मई तक जवाब मांगा है. श्री सोरेन चुनाव आयोग को जवाब देंगे. इसकी तैयारी चल रही है. पर 10 मई की निर्धारित अवधि की जगह पर वह आयोग से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग सकते हैं. वजह है कि उनकी माता रूपी सोरेन बीमार हैं और उनका पूरा ध्यान अभी हैदराबाद में लगा हुआ है.

सीएम के करीबी सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग से समय लेने की तैयारी चल रही है. इसके लिए आयोग के समक्ष टाइम पीटिशन डाला जा सकता है. श्री सोरेन अपने वकील के माध्यम से टाइम पीटिशन भेज कर समय लेंगे. दूसरी ओर जवाब देने की भी तैयारी चल रही है. इधर चुनाव आयोग पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं कि आयोग का फैसला क्या होता है.

झामुमो द्वारा इस मामले में विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही है. बताया जा रहा है कि पार्टी ने 1956 से लेकर 2006 और फिर 2020 के मामले का अध्ययन कराया है. इन सभी आदेशों के कागजात जुटा लिये गये हैं. जवाब में इन सब आदेशों का रिफरेंस दिया जायेगा. पार्टी का मानना है कि 9(ए) में माइनिंग लीज नहीं आता है. वजह है कि फरवरी में ही स्टोन माइंस को सरेंडर कर दिया गया था. अनगड़ा खदान से कभी उत्खनन ही नहीं हुआ है तो इसमें लाभ का मामला कैसे बनता है. हेमंत सोरेन द्वारा चुनाव आयोग को दिये गये शपथ पत्र में भी इस खदान का जिक्र है. चूंकि यह खदान पहले से ही हेमंत सोरेन के नाम से था.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola