जन वितरण प्रणाली दुकानों के स्टॉक की जांच

Updated at : 06 Jul 2020 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
जन वितरण प्रणाली दुकानों के स्टॉक की जांच

जन वितरण प्रणाली दुकानों के स्टॉक की जांच

विज्ञापन

रांची : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना व जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने रविवार को कांके प्रखंड में जन वितरण प्रणाली की दुकानों और गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकानों में स्टॉक की जांच की और लाभुकों को दी जानेवाली खाद्यान्न सामग्री से संबंधित रजिस्टर का मिलान किया.

इसके बाद अधिकारियों ने प्रखंड के गोदाम का निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान किया. दाल-भात केंद्र का भी किया निरीक्षण : अनुभाजन पदाधिकारी व आपूर्ति पदाधिकारी ने कांके प्रखंड में संचालित दाल-भात केंद्र का भी निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने दाल-भात केंद्र में व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता की जांच की. पदाधिकारियों ने संचालक को बरसात के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola