ranchi news : मारवाड़ी कॉलेज रांची का ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 को, 129 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

Updated at : 04 Jul 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : मारवाड़ी कॉलेज रांची का ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 को, 129 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

मारवाड़ी कॉलेज का पांचवां ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को होगा. मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे. वहीं रांची विवि के प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह और प्राचार्य डॉ मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

रांची. मारवाड़ी कॉलेज का पांचवां ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को होगा. मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे. वहीं रांची विवि के प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह और प्राचार्य डॉ मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. समारोह में यूजी (सत्र 2016-19, 2017-20, 2018-21) और पीजी (सत्र 2017-19, 2018-20 तथा 2019-21) के 2600 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. वहीं 129 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. मुख्य समारोह कॉलेज सभागार में होगा, जिसमें गोल्ड मेडल व विज्ञान के विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. इसके अलावा कॉमर्स के विद्यार्थियों को गर्ल्स सेक्शन, आर्ट्स के विद्यार्थियों को जेसी बोस सभागार और वोकेशनल के विद्यार्थियों को मुख्य सभागार के पीछे स्थित भवन में डिग्री दी जायेगी. विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड तय किया है. छात्रों को सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद कुर्ता व सफेद धोती और छात्राओं के लिए सफेद कुर्ती, सफेद सलवार, लाल दुपट्टा या लाल पाड़ सफेद साड़ी व लाल ब्लाउज पहनना होगा. समारोह की सफलता के लिए प्राचार्य ने कमेटी का गठन किया है. मारवाड़ी कॉलेज में पहली बार किसी राज्यपाल का आगमन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola