नरकोपी के ईटा के पास ट्रेन के धक्के से व्यक्ति की मौत
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

नरकोपी थाना अंतर्गत ग्राम ईटा के बीरगोडा नदी पुल के पास रांची-लोहरदगा रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 453/15 के पास ट्रेन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी
विज्ञापन
बेड़ो.
नरकोपी थाना अंतर्गत ग्राम ईटा के बीरगोडा नदी पुल के पास रांची-लोहरदगा रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 453/15 के पास ट्रेन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ईटा गांव के रहने वाले आदम अंसारी (44) पिता अमजद अंसारी के रूप में की गयी है. इसकी सूचना मिलने पर शाम करीब पांच बजे नरकोपी थाना के एसआइ विश्वजीत पाठक दुर्घटनास्थल पहुंचे. जहां ग्रामीण व मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की. वहीं परिजनों ने कहा कि वह मूक बधिर था. साथ ही एक अच्छा चित्रकार भी था. जो किसी भी व्यक्ति की तस्वीर पेंसिल से बना देता था. हादसे पर परिजनों व ग्रामीणों ने किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं जताया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










