Ranchi News : गांजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति दोषी करार

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 24 Mar 2025 11:41 PM

विज्ञापन

सजा के बिंदु पर 27 मार्च को सुनवाई होगी

विज्ञापन

रांची. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने 23 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार बिजली राय को दोषी करार दिया है. उसके सजा के बिंदु पर 27 मार्च को सुनवाई होगी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 25 अक्तूबर 2018 को पिस्का मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर बिजली राय को गिरफ्तार किया था. मामले में विशेष लोक अभियोजक कुमार वशिष्ठ प्रसाद ने पांच गवाही दर्ज करायी. इसके आधार पर अदालत ने अभियुक्त काे दोषी करार दिया. छह पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार रांची. छह पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सुखदेवनगर पुलिस ने अभिषेक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. उसे सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू लायंस क्लब की समीप से गिरफ्तार किया गया. उस छह पुड़िया में 1.08 ग्राम ब्राउन शुगर था. आरोपी को जेल व ब्राउन शुगर को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola