Maiya Samman Yojana: आज लाभुक महिलाओं के खाते में आ सकते हैं 2500 रुपये, निर्देश जारी
Published by : Dipali Kumari Updated At : 02 Sep 2025 11:34 AM
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना.
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के चेहरे एक बार फिर खुशी से खिलने वाले हैं. महिलाओं के खाते में आज योजना के तहत आज अगस्त माह की राशि आ सकती है. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने 29 अगस्त को ही सभी जिलों के लिए इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया था.
Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. लाभुकों को योजना के तहत आज अगस्त माह की राशि मिल सकती है. मालूम हो अगस्त माह की राशि ट्रांसफर करने को लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने 29 अगस्त को ही सभी जिलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था.
करम पूजा से पहले राशि ट्रांसफर करने का निर्देश
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की सभी लाभुक महिलाओं के खाते में करम पूजा से पूर्व राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि कल 3 सितंबर को करम पूजा है. ऐसे में आज या कल तक महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करने की संभावना है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
अगस्त में 50 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की राशि मिलेगी. सभी जिलों को राशि ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और करम पर्व के पूर्व राशि भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है. मालूम हो पिछले माह जुलाई में 50 लाख 30 हजार लाभुकों को राशि ट्रांसफर की गयी थी.
इसे भी पढ़ें
सम्मान समारोह: आज सीएम हेमंत सोरेन टॉपर्स को देंगे स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये
सनकी प्रेमी बना हत्यारा! प्रेमिका के घर घुस अंधाधुन सबको मारा, मां-बाप की मौत, बहनें घायल
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, बाल-बाल बची 95 यात्रियों की जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










