ePaper

Video: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी खबर, जानें कब मिलेंगे 2500 रुपए

Updated at : 21 Dec 2024 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
Video: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी खबर, जानें कब मिलेंगे 2500 रुपए
Jharkhand Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana 2500 Kab Milega: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी खबर है. महिलाओं के खाते में 2500 रुपए कब आएंगे, लेटेस्ट अपडेट के लिए देखें ये Video.

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana 2500 Kab Milega: झारखंड की 50 लाख से अधिक महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए का इंतजार है. राज्य सरकार क्रिसमस के पहले मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 2,500 रुपये देने की तैयारी कर रही है. समाज कल्याण विभाग की मानें, तो 22 या 23 दिसंबर 2024 को मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपए की जगह इस बार 2,500 रुपए उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी अनुमति दे दी है. पहली ही कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है. योजना के तहत सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में डाले जाने की जानकारी राज्य सरकार एसएमएस के जरिए लाभुकों को देगी. लाभुकों के बैंक अकाउंट में 2500 रुपए ट्रांसफर करने के बाद महिलाओं को मैसेज भी भेजा जाएगा कि उनके बैंक खाते में पैसे भेज दिए गए हैं. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में हेमंत सोरेन सरकार के लिए मंईयां सम्मान योजना तुरुप का पत्ता साबित हुआ था. चुनाव की घोषणा से 4 महीने पहले शुरू हुई मंईयां सम्मान योजना ने झामुमो की झोली वोटों से भर दी. अब हेमंत सोरेन सरकार की बारी है. महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1,000 रुपए की बजाय 2,500 रुपए डालने की. देखें ये Video.

Also Read

सैलानियों का स्वर्ग नेतरहाट : छोटानागपुर की पहाड़ियों की रानी

TSPC के अरविंद जी का ऐलान- संगठन के नाम पर लोगों को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई

Indian Railways: झारखंड और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, मार्च तक चलती रहेगी ये ट्रेन

हेमंत सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को ली शपथ? श्रम विभाग को अपने सचिव का नाम भी नहीं मालूम?

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, झारखंड में चलेंगी ठंडी हवाएं, छाया रहेगा घना कोहरा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola